लाइव टीवी

अपने लिए भाई या बहन चाहते थे Shahid Kapoor, इस वजह से नील‍िमा अजीम ने छोड़ी थी दूसरा बच्‍चा न करने की ज‍िद

Updated Nov 01, 2019 | 11:26 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Ishaan Khatter Birthday: ईशान खट्टर 1 नवंबर को बर्थडे मना रहे हैं। ईशान खट्टर की अपनी भाई शाहिद कपूर के साथ काफी अच्छी बॉन्डिंग है। शाहिद ने खुलासा किया था कि ईशान के लिए उन्होंने अपनी मां से मिन्नतें की थी।

Loading ...
Ishaan Khatter Birthday
1/ 6

धड़क फिल्म के एक्टर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर 1 नवंबर को अपना 24वां बर्थडे मना रहे हैं। ईशान खट्टर ने माजिद मजीदी की फिल्म Beyond the clouds से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इससे पहले वह शाहिद कपूर की फिल्म वाह लाइफ हो तो ऐसी में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आ चुके हैं।       

Ishaan Khatter Birthday
2/ 6

ईशान खट्टर शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं। हालांकि, ईशान शाहिद को अपना बेस्टफ्रेंड और गुरु मानते हैं। शाहिद ने कॉफी विद करण 6 में खुलासा किया था कि तीन साल मां से रिक्वेस्ट करने के बाद ईशान पैदा हुए थे।  

Ishaan Khatter Birthday
3/ 6

शाहिद कपूर ने बताया था कि- जब मेरी मम्मी नीलिमा अजीम ने दूसरी शादी की थी तो उन्होंने तय किया था कि उन्हें दूसरा बच्चा नहीं चाहिए। मां को लगता था कि अब काफी देर हो चुकी है। मैंने उनसे कहा कि ये गलत है। मैं भी छोटे भाई या बहन का हकदार हूं।        

Ishaan Khatter Birthday
5/ 6

शाहिद, ईशान और मीरा राजपूत तीनों अक्सर एक दूसरे के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर करते हैं। वहीं, ईशान के पिता राजेश खट्टर हैं। राजेश खट्टर टीवी और बॉलीवुड एक्टर हैं। इसके अलावा वह हॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं।    
 

6/ 6

वर्कफ्रंट की बात करें तो ईशान खट्टर द अनसूटेबल बॉय में नजर आएंगे। इसके अलावा वह अनन्या पांडे के साथ फिल्म खाली-पिली में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के लिए ईशान ने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है।  

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।