लाइव टीवी

ताश खेलते हुए जावेद अख्तर ने किया था हनी ईरानी को प्रपोज, शबाना आजमी से शादी के लिए ली थी इजाजत

Updated Jan 17, 2020 | 08:20 IST |

Javed Akhtar Birthday: लेखक गीतकार जावेद अख्तर 17 जनवरी को अपना बर्थडे मना रहे हैं। जावेद अख्तर ने हनी ईरानी और शबाना आजमी से शादी की थी। जानिए जावेद अख्तर की लव स्टोरी।

Loading ...
Javed Akhtar
1/ 6

 जंजीर, शोले, मिस्टर इंडिया जैसी कितनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लेखक और गीतकार जावेद अख्तर 17 जनवरी को अपना 75वां बर्थडे मना रहे हैं। जावेद के पिता जान निसार अख्तर भी बॉलीवुड के पॉपुलर गीतकार थे। उनकी मां सैफिया अख्तर गायिका-लेखिका थीं। 

Javed Akhtar
2/ 6

 जावेद अख्तर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी पहली शादी हनी ईरानी से हुई थी। दोनों की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। दोनों की मुलाकात साल 1972 में आई फिल्म सीता और गीता के दौरान हुई थीं। हनी ईरानी ने बताया था कि ताश खेलते वक्त दोनों ने शादी का फैसला किया।   
 

Javed Akhtar
3/ 6

हनी के मुताबिक एक बार ताश में जावेद अख्तर हार रहे थे। मैंने जावेद से कहा कि लाओ मैं तुम्हारे लिए कार्ड निकालती हूं। जावेद अख्तर ने कहा कि अगर ये पत्ता अच्छा निकला तो मैं तुमसे शादी कर लूंगा। किस्मत से पत्ता अच्छा निकला। तब जावेद बोले, चलो-चलो अभी शादी कर लेते हैं।
 

5/ 6

जावेद अख्तर ने शबाना आजमी से दूसरी शादी की थी। शबाना आजमी के घरवाले भी जावेद अख्तर से शादी के खिलाफ थे। दरअसल जावेद अख्तर पहले से ही शादीशुदा थे। जावेद अख्तर और हनी ईरानी की शादीशुदा लाइफ में प्रॉब्लम चल रही थी।  

6/ 6

 हनी ईरानी ने इसके बाद जावेद अख्तर को शबानी आजमी के साथ शादी करने की इजाजत दे दी थी। शबाना आजमी ने अपने पिता कैफी आजमी को यकीन दिलाया कि जावेद अख्तर की शादी उनकी वजह से नहीं टूटी। इसके बाद वह माने।
 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।