लाइव टीवी

Kiara Advani Transformation: इतना बदल गया है 'कबीर सिंह' एक्ट्रेस कियारा का लुक, देखें तब और अब की तस्वीरें

Updated Dec 11, 2019 | 18:02 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Kiara Advani then and now Photos: फिल्म कबीर सिंह ने कियारा आडवाणी को स्टार बना दिया। शाहिद कपूर के साथ उनकी जोड़ी को बहुत पसंद किया गया। इतने साल में कियारा काफी बदल गई हैं। देखें उनकी फोटोज

Loading ...
1/ 5

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के लिए ये साल बहुत अच्छा रहा। फिल्म कबीर सिंह में वे शाहिद कपूर के अपोजिट नजर आईं। इसमें उनकी सीधी-सादी लड़की के किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया। फिल्म की कहानी के लेकर जरूर बहस छिड़ी, लेकिन शाहिद और कियारा की ऑनस्क्रीन जोड़ी के दर्शक दीवाने हो गए। इस साल  'कबीर सिंह' को गूगल पर सबसे ज्‍यादा सर्च किया गया। ऐसे में हम आपको दिखाते हैं 'कबीर सिंह' एक्ट्रेस कियारा के कुछ खास लुक्स। पिछले कुछ साल में उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन हुआ है।

2/ 5

कियारा आडवाणी ने साल 2014 में फिल्म फगली से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में वे मोहित मारवाह के साथ नजर आईं। हालांकि इस फिल्म से उन्हें ज्यादा पहचान नहीं मिल पाई थी।

3/ 5

कियारा का असली नाम आलिया आडवाणी है। उन्होंने सलमान खान के कहने पर अपना नाम बदला था। आलिया भट्ट पहले ही बॉलीवुड में पॉपुलर थीं, इससे इंडस्ट्री में दो आलिया हो जातीं।

5/ 5

पिछले साल वे तेलुगू फिल्म  Bharat Ane Nenu में नजर आई थीं, जो एक बड़ी हिट रही। इस साल फिल्म कबीर सिंह ने उन्हें स्टार बना दिया और उन्हें प्रीति के किरदार में बहुत पसंद किया गया। कियारा जल्द ही गुड न्यूज में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वे भूल भुलैया 2, लक्ष्मी बॉम्ब जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।