लाइव टीवी

Karan Johar Birthday: ट्विंकल खन्ना के लिए पहाड़ से लुढ़क चुके हैं करण जौहर, स्कूल में करते थे एकतरफा प्यार

Updated May 25, 2020 | 07:33 IST |

Karan Johar Birthday: करण जौहर आज अपना बर्थडे मना रहे हैं।  ट्विंकल खन्ना ने अपनी किताब मिस फनी बोन्स में बताया था कि करण उनसे एक तरफा प्यार करते थे। जानिए करण और ट्विंकल खन्ना का ये किस्सा...

Loading ...
1/ 6

बॉलीवुड डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, होस्ट और कॉस्ट्यूम डिजाइनर करण जौहर आज (25 मई) को अपना 48वां बर्थडे मना रहे हैं। 25 मई 1972 को यश जौहर और हीरू जौहर के घर जन्में करण ने फिल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे से डेब्यू किया था। करण की बतौर निर्देशक पहली फिल्म कुछ-कुछ होता है थी।
 

2/ 6

 करण जौहर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात करते हैं। करण जौहर ने बताया था कि वह एक बार ट्विंकल खन्ना के लिए पहाड़ी से लुढ़कर नीचे गिर गए थे। ट्विंकल खन्ना ने अपने किताब के लॉन्च में खुद इसका खुलासा किया था। 
 

3/ 6

 ट्विंकल खन्ना ने अपनी किताब मिस फनी बोन्स में बताया था कि करण उनसे एक तरफा प्यार करते थे। ट्विंकल ने लिखा कि- 'मैं और करण जौहर एक ही बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते थे। करण को हमेशा भूख लगती थी। ये हमेशा मुझसे कैंटीन से खाना चुराने के लिए कहता था।  ' 

5/ 6

ट्विंकल खन्ना ने बताया कि अगले दिन करण जौहर को स्कूल एसेंबली में सबके आगे खड़ा कर दिया था। यह एक भगौड़े की तरह खड़ा था। स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि क्या आप भी ऐसा कुछ करना चाहोगे, जो इसने किया।
 

6/ 6

 वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर फिल्म तख्त को डायरेक्ट करने वाले हैं। इस फिल्म में मुगल साम्राज्य की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में रणवीर सिंह, विक्की कौशल, करीना कपूर, भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर और अनील कपूर अहम रोल में हैं।
 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।