लाइव टीवी

जब इस चिट्ठी को पढ़कर उड़ गए थे राज कपूर के होश, नरगिस दत्त पर किए थे ये खुलासे

Updated Jun 01, 2020 | 10:45 IST |

Nargis Dutt Birthday: अगर आज नरगिस दत्त हमारे बीच होतीं तो 91वां बर्थडे मना रही होतीं। नरगिस का जब भी जिक्र होता है तो राज कपूर का नाम जरूर आता है। राज कपूर ने एक इंटरव्यू में नरगिस को लेकर कई खुलासे किए थे।

Loading ...
1/ 7

बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार नरगिस दत्त की आज जयंती है। नरगिस दत्त का जन्म साल 1929 को हुआ था। नरगिस का नाम फातिमा रशीद था। उनकी मां जद्दनबाई फिल्म इंडस्ट्री की पहली महिला म्यूजिक डायरेक्टर थीं। नरगिस ने महज छह साल की उम्र में तलाश-ए-हक से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था।  
 

2/ 7

नरगिस का जब भी जिक्र होता है तब राज कपूर का भी जिक्र होता है। राज कपूर ने एक इंटरव्यू में नरगिस पर कई आरोप लगाए थे। राज कपूर ने साल 1974 में पत्रकार सुरेश कोहली को दिए इंटरव्यू में कहा था- ये नरगिस थी जिसने मुझे धोखा दिया था। हमें एक पार्टी में जाना था। हम लोगों को देर हो गई। मैं उसके पास गया तो उसके पास एक कागज था। मैं उससे पूछा कि वो क्या था तो उसने बात टाल दी और कागज फाड़ दिया। 

3/ 7

 राज कपूर कहते हैं-'जब हम कार तक पहुंचे तो मैंने कहा कि मैं रूमाल भूल गया हूं और वापस गया। नौकरानी ने सफाई करके टुकड़े कूड़ेदान में डाल दिए थे। मैंने वो रद्दी कागजों की टोकरी उठाई और अपनी अलमारी में रखा। मैंने उन फटे हुए कागज के टुकड़ों को जोड़ा तो देखा कि वह एक निर्माता ने शादी का प्रस्ताव था। ये उसकी तरफ से धोखेबाजी की पहली हरकत थी।' 

5/ 7

 साल 1980 में राज कपूर ने पत्रकार सुरेश कोहली को दिए इंटरव्यू में कहा था उसने मुझे दो बार धोखा दिया। जो स्क्रिप्ट मैं राजेंद्र बेदी से लेकर आया था। उसमें बूढ़ी औरत का किरदार मैंने नरगिस को ऑफर किया था। उसने ये कहकर मना कर दिया कि मेरी इमेज खराब हो जाएगी।   

6/ 7

 राज कपूर ने बताया कि अगले दिन उसने बिना बताए मदर इंडिया साइन कर ली थी। आप इसे क्या कहेंगे सर? वो चुपचाप कोल्हापुर चली गई जहां मदर इंडिया की शूटिंग चल रही थी। मैंने ये बात उसके सामने रखी तो वो बोली कि मुझे पता नहीं था कि कहानी क्या है।फिल्म का नाम मदर इंडिया और उसे पता नहीं था।

7/ 7

नरगिस को लेकर ये किस्सा मशहूर है कि मदर इंडिया के सेट पर आग लग गई थी। सुनील दत्त ने तब नरगिस की जान बचाई थी। हालांकि, सुनील दत्त ने इसे खारिज किया था। सुनील दत्त ने कहा था कि- हमारा रिश्ता तब बना जब नरगिस ने मेरी बहन का इलाज करवाया। नरगिस बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की मां हैं।  
 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।