लाइव टीवी

थिएटर के बाद गेट पर झोला फैलाए खड़े रहते थे पृथ्वीराज कपूर, कहा जाता था 'झोला वाला फकीर'

Updated Nov 03, 2019 | 09:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड के पितामह पृथ्वीराज कपूर की आज 116वीं जयंती है। पृथ्वीराज कपूर का जन्म पंजाब के लायलपुर में हुआ था। जानिए बॉलीवुड के पापाजी की लाइफ से जुड़े कुछ किस्से...

Loading ...
Prithvi raj kapoor
1/ 6

बॉलीवुड के पितामह पृथ्वीराज कपूर की आज 113वीं जयंती है। पृथ्वीराज कपूर का जन्म 3 नवंबर1906 को पंजाब के लायलपुर में हुआ था। अब ये इलाका पाकिस्तान के फैसलाबाद में हैं। पृथ्वीराज कपूर के पिता बश्वेशर नाथ कपूर तहसीलदार थे। 
 

Prithvi raj kapoor
2/ 6

पृथ्वीराज कपूर की बतौर लीड एक्टर पहली फिल्म 1929 में आई सिनेमा गर्ल थी। इसके अलावा पृथ्वीराज कपूर भारत की पहली बोलती फिल्म आलम आरा में भी काम कर चुके हैं। फिल्म मुगल-ए-आजम में उनका अकबर का किरदार बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक किरदारों में से एक हैं।  
 

Prithvi raj kapoor
3/ 6

पृथ्वीराज कपूर ने मुंबई में साल 1944 में पृथ्वी थिएटर्स की स्थापना की थी। ये थिएटर ग्रुप भारत के कई शहरों की यात्रा कर नाटक का मंचन करता था। इस थिएटर ने 16 साल में लगभग 2662नाटकों का मंचन किया गया। इस थिएटर ग्रुप का पहला नाटक अभिज्ञानशाकुन्तलम था।

Prithvi raj kapoor
5/ 6

ऋषि कपूर की ऑटोबायोग्राफी खुल्लम खुल्ला के मुताबिक कपूर खानदान के नाम के साथ पहले नाथ जुड़ा था। बाश्वेशरनाथ ने इसे बदलकर राज कर दिया था। आवारा इकलौती फिल्म थी जिसमें कपूर फैमिली की पहली तीन पीढ़ी ने काम किया है। इस फिल्म में बश्वेशरनाथ कपूर का कैमियो रोल था।  
 

6/ 6

पृथ्वीराज कपूर को भारत सरकार ने पद्मभूषण और सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया है। साल 1972 में उनकी 65 साल की उम्र में मृत्यु हो गई थी। पृथ्वीराज कपूर की आखिरी फिल्म कल आज और कल थी। इसमें उनके बेटे राज कपूर और पोते रणधीर कपूर थे। आवारा के बाद इस फिल्म में कपूर परिवार की तीन पीढ़ियां नजर आई थी।
 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।