लाइव टीवी

Dara Singh Birthday: घरवालों ने करवाई थी दारा सिंह की जबरन शादी, नाबालिग उम्र में ही बन गए थे पिता

Updated Nov 19, 2019 | 08:30 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Dara Singh Birthday: रुस्तम-ए-हिंद दारा सिंह की आज जयंती है। बॉलीवुड में दारा सिंह ही वो पहले एक्टर थे जिन्होंने ऑन-स्क्रीन शर्ट उतारने का ट्रेंड चलाया था। जानिए दारा सिंह की लाइफ से जुड़े Facts...

Loading ...
1/ 6

 रुस्तम-ए- हिंद दारा सिंह की 91वीं जयंती है। भारत में पहलवानी का जिक्र होने पर दारा सिंह का नाम जुबान पर जरूर आता है। दारा सिंह का जन्म साल 1928 में पंजाब में हुआ था। उनका पूरा नाम दारा सिंह रंधावा था। दारा सिंह ने पहलवानी में कई इंटरनेशनल खिताब अपने नाम किए।  
 

2/ 6

दारा सिंह की हाइट 6 फीट दो इंच थीं। वहीं, उनका वजन 132 किलो था। दारा सिंह की छाती 54 इंच की थी। दारा सिंह ने 200 किलो के ऑस्ट्रेलियन रेसलर किंग कॉन्ग को धूल चटा दी थी। दारा सिंह ने दोनों हाथों से उठाकर किंग कॉन्ग को हवा में उठाकर लहरा दिया। इसके बाद उन्होंने किंग कॉन्ग को रिंग के बाहर फेंक दिया।   
 

3/ 6

पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनके घरवालों ने 14 साल की उम्र में उनसे बड़ी लड़की बचनो कौर से शादी करवा दी थी। दारा सिंह 17 साल की उम्र में बेटे प्रद्युम्न के बेटे के पिता बन गए। इसके बाद उन्होंने सुरजीत सिंह से दूसरी शादी की। दारा सिंह के बेटे विंदु दारा सिंह बॉलीवुड एक्टर और बिग बॉस विनर भी हैं।  

5/ 6

दारा सिंह ने साल 1987 में आई रामानंद सागर की रामायण में भगवान हनुमान के किरदार को पर्दे पर हमेशा के लिए अमर कर दिया। दारा सिंह को इस किरदार के लिए लगभग 33 लाख रुपए मिले थे। दारा सिंह हनुमान के अलावा साल 1965 में आई फिल्म महाभारत में भीम का किरदार निभा चुके हैं।    

6/ 6

दारा सिंह का साल 2012 में निधन हो गया था। उन्हें हार्ट अटैक के बाद कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया था। दारा सिंह को साल 2018 में डब्लूडब्लूई हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।     

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।