लाइव टीवी

13 साल की उम्र में डांस मास्‍टर से शादी के लिए कबूला था इस्‍लाम, जानें न‍िर्मला नागपाल का सरोज खान बनने का सफर

Updated Nov 22, 2019 | 09:44 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Saroj Khan Birthday, Saroj Khan Life Facts: बॉलीवुड में पिछले 40 साल से कई बड़ी एक्ट्रेस को डांस सिखा चुकी सरोज खान का बर्थडे 22 नवंबर को होता है। सरोज खान ने 13 साल की उम्र में अपने डांस मास्टर से शादी की थी।

Loading ...
1/ 6

बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान 22 नवंबर को 71 साल की हो गई हैं। सरोज खान पिछले 40 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। वह बॉलीवुड में दो हजार से भी ज्यादा गानों को कोरियोग्राफ कर चुकी हैं। 
 

2/ 6

सरोज खान का जन्म किशनचंद सद्धू सिंह और नोनी ​सद्धू सिंह के घर में हुआ था। उनका असली नाम निर्मला किशनचंद्र संधु सिंह नागपाल था। बंटवारे के बाद उनका परिवार भारत आ गया था। उन्होंने तीन साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट श्‍यामा नाम से डेब्यू किया था।  

3/ 6

सरोज खान की शादी महज 13 साल की उम्र में हो गई थी। उन्होंने 43 साल के डांस मास्टर बी सोहनलाल से शादी करने के लिए इस्लाम कबूल कर लिया था। बी सोहनलाल की इससे पहले भी शादी हो चुकी थी। वह चार बच्चों के पिता भी थे।

5/ 6

सरोज खान की इस शादी में काफी परेशानियां आई थी। सरोज खान को पता नहीं था कि उनके पति पहले से ही शादीशुदा हैं। बेटे राजू खान के जन्म के बाद उन्हें इस बारे में पता चला। उस समय वह 14 साल की थीं। साल 1965 में उन्होंने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। उसकी आठ महीने बाद ही मृत्यु हो गई थी।       

6/ 6

सरोज खान के बच्चों को उनके पति ने नाम देने से इंकार कर दिया। इस कारण दोनों अलग हो गए। हालांकि सोहन के हार्ट अटैक आने के बाद दोनों फिर एक हुए। इस दौरान उनकी बेटी कुकु का जन्म हुआ। सरोज ने दोनों की परवरिश अकेले की थी। 
 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।