लाइव टीवी

Salman Khan Shirtless Photos: साल 2020 में 10 बार शर्टलेस हुए सलमान खान, छाई रहीं 'भाईजान' की ये तस्वीरें

Updated Dec 22, 2020 | 19:22 IST |

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की साल 2020 में शर्टलेस तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं, जिन्हें फैंस ने बेहद पसंद किया। सलमान इस साल 10 बार शर्टलेस नजर आए। उन्होंने यह फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए।

Loading ...
1/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

'बॉलीवुड के भाईजान' यानी सलमान खान अपनी फिल्म 'अंतिम' के फर्स्ट लुक को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसमें उनके साथ बहनोई आयुष शर्मा भी हैं। 'फर्स्ट लुक' की इस तस्वीर में सलमान शर्टलेस हैं। सलमान की यह इस साल पहली शर्टलेस तस्वीर नहीं है बल्कि सुपरस्टार ने 2020 में 10 तस्वीरें तस्वीर शेयर कीं, जिनमें वह बिना शर्ट के नजर आए।

2/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

आमतौर पर सलमान बड़े पर्दे पर ही शर्टलेस दिखाई देते हैं। लेकिन कोरोना महामारी के चलते उनकी इस साल  कोई फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। ऐसे में सलमान ने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शर्टलेस तस्वीरें साझा कीं।

3/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

सलमान खान फिट बॉडी रखने के लिए काफी समय से मशहूर हैं। सलमान पहले ऐसे एक्टर हैं, जिनके शर्टलेस सीन का जलवा लंब समय से कायम है।

5/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

सलमान के शर्टलेस सीन की लोकप्रियता की शुरुआत 22 साल पहले हुई था। वह 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' में शर्टलेस अवतार दिखे थे। 

6/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

54 वर्षीय 'दबंग खान' सभी के लिए फिटनेस इंस्पीरेशन बन चुके हैं। वह अक्सर अपने वर्कआउट के दौरान की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करते हैं।

7/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

सलमान की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। उनके इंस्टाग्राम फॉलोर्स की संख्या 3.7 करोड़ से ज्यादा है।

8/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

सलमान जैसी ही सोशल मीडिया पर कोई भी तस्वीर या वीडियो शेयर करते हैं, वो कुछ ही वक्त में वायरल हो जाता है। 

9/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

'भाईजान' के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह मार्च, 2021 से 'टाइगर 3' फिल्म की शूटिंग शूरू करने जा रहे हैं। टाइगर फ्रेंचाइजी की पहली दो फिल्मों की तरह इसमें भी उनके अपोजिट कैटरीना कैफ दिखाई देंगी।  

10/ 10
तस्वीर साभार: Instagram

सलमान खान आखिर बार 'दबंग 3' फिल्म में नजर आए थे। प्रभूदेवा द्वारा निर्देशित यह फिल्म पिछले साल दिंसबर में रिलीज हुई थी। फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकर थीं। 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।