लाइव टीवी

कॉलेज की फीस भरने के लिए कॉफी शॉप में काम करते थे विक्रांत मैसी, इस एक्ट्रेस से करने वाले हैं शादी

Updated Apr 03, 2020 | 09:13 IST |

Vikrant Messy Birthday: छपाक, दिल धड़कने दो जैसी फिल्मों के एक्टर विक्रांत मैसी 3 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं। विक्रांत ने टीवी सीरियल, फिल्म, वेब सीरीज में काम किया है। जानिए विक्रांत की लाइफ के Facts...

Loading ...
Vikrant Messy Birthday
1/ 6

छपाक, दिल धड़कने दो जैसी फिल्मों के एक्टर विक्रांत मैसी 3 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं। विक्रांत मैसी ने साल 2004 में टीवी सीरयल 'कहां हूं मैं' के जरिए डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने धर्मवीर, बालिका वधू, कुबूल है जैसी सीरियल में काम किया।  

Vikrant Messy Birthday
2/ 6

विक्रांत मैसी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2013 में आई रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म लुटेरा से की थी। इसके बाद वह रणवीर सिंह की फिल्म दिल धड़कने दो में नजर आए थे। विक्रांत टीवी और फिल्मों के अलावा शॉर्ट फिल्म और वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं। 

Vikrant Messy Birthday
3/ 6

विक्रांत मैसी अपनी कॉलेज फीस भरने के लिए एक कॉफी शॉप में भी काम किया करते थे। विक्रांत मैसी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें जूते का बहुत शौक है। इसके अलावा उन्हें परफ्यूम का भी काफी शौक है।  

Vikrant Messy Birthday
5/ 6

विक्रांत मैसी और शीतल 2015 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने ही काफी वक्त तक अपने रिश्ते को दुनिया की नजरों से छुपाकर रखा था। साल 2017 में सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने रिश्ते का खुलासा दुनिया के सामने किया था।

6/ 6

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्रांत मैसी आखिरी बार फिल्म छपाक में दीपिका पादुकोण के अपोजिट नजर आए थे। इसके अलावा अब वह फिल्म हसीन दिलरुबा में काम करने वाले हैं। इस फिल्म में वह तापसी पन्नू के साथ नजर आएंगे। 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।