लाइव टीवी

Virat Kohli Birthday: अनुष्‍का शर्मा को इस नाम से बुलाते हैं विराट कोहली, क्‍या आप जानते हैं उनके ये सीक्रेट

Updated Nov 05, 2020 | 10:12 IST |

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली आज 32 साल के हो गए हैं। 19 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले कोहली बॉलीवुड अदाकारा अनुष्‍का शर्मा के पति हैं।

Loading ...
1/ 7

क्रिमिनल लॉयर प्रेम कोहली के बेटे विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में हुआ था। कोहली ने लंबे समय तक अनुष्‍का शर्मा को डेट करने के बाद 11 दिसंबर 2017 को इटली में उनसे शादी की थी। 

2/ 7

दोनों ने इटली के टस्कनी शहर के बोर्गो फिनोशिटो (Borgo Finocchieto) रिज़ॉर्ट में शादी की। विराट और अनुष्‍का एक दूसरे को बेहद प्‍यार करते हैं और एक दूसरे का उनके काम में हौसला बढ़ाते हैं। 

3/ 7

विराट कोहली प्‍यार ने अनुष्‍का शर्मा को नुष्की बुलाते हैं। विराट कोहली ने आमिर खान के चैट शो में अपने सीक्रेट्स बताए थे। 

5/ 7


2014 में साउथ अफ्रीका टूर खत्म करके विराट कोहली सीधे अनुष्का से मिलने उनके घर पहुंचे और अनुष्का भी विराट कोहली को सपोर्ट करने 2014 में न्यूजीलैंड पहुंची थीं। तब पब्लिकली दोनों का रिश्‍ता फैंस के सामने आया। 

6/ 7

श्रीलंका के खिलाफ नवंबर 2014 में विराट कोहली ने शतक मारा और उसके बाद अनुष्का शर्मा को फ्लाइंग किस दिया। ये वीडियो रिकॉर्ड वायरल हुआ था। 

7/ 7


आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में अनुष्का शर्मा परफॉर्म करने पहुंची थीं तो विराट कोहली ब्‍लश करने लगे थे। यह फोटो खूब छाई थी। युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी में भी दोनों साथ नजर आए थे। 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।