लाइव टीवी

शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन मां फरीदा जलाल से राज कपूर ने किया ये वादा, निभाने में लगे 18 साल

Updated Mar 14, 2020 | 14:37 IST |

Farida Jalal Birthday: फरीदा जलाल आज अपना 71वां बर्थडे मना रही हैं। फरीदा जलाल से राज कपूर ने बॉबी फिल्म की शूटिंग के दौरान एक वादा किया था। इस वादे को निभाने में राज कपूर को 18 साल लग गए। जानिए क्या था वादा।

Loading ...
Farida Jalal
1/ 6

फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 40 साल से एक्टिव फरीदा जलाल आज अपना 71वां बर्थडे मना रही हैं। उन्होंने साल 1967 में आई फिल्म तकदीर से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 70 और 80 के दशक में वह कई सपोर्टिंग रोल में नजर आई थीं। 

Farida Jalal
2/ 6

फरीदा जलाल ने साल 1965 में फिल्मफेयर द्वारा आयोजित युनाइटेड फिल्म प्रोड्यूसर टैलेंट हंट जीता था। इस टैलेंट हंट में उनके साथ राजेश खन्ना ने भी ये अवॉर्ड जीता था। इस टैलेंट हंट के ऑडियंस में ताराचंद बड़जात्या भी बैठे थे। उन्होंने फरीदा को सिलेक्ट कर लिया था।

Farida Jalal
3/ 6

फरीदा जलाल ने फिल्म बॉबी में अहम किरदार निभाया था। बॉबी की शूटिंग के आखिरी दिन जब उन्होंने राज कपूर को बॉय कहा तब उन्होंने वादा किया कि वह उन्हें फिल्मों में कास्ट करेंगे। इसके बाद उन्होंने साल 1991 में फिल्म हीना में अहम किरदार निभाया था। 

Farida Jalal
5/ 6

फरीदा जलाल की मौत की अफवाह भी उड़ चुकी है। सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई थीं। इसमें लिखा था RIP फरीदा जलाल। इस अफवाह से सारा बॉलीवुड सन्न रह गया था। फरीदा ने कहा कि ये अफवाह के बाद आधे घंटे तक मेरा फोन बजता रहा था।

6/ 6

पर्सनल लाइफ की बात करें तो फरीदा जलाल ने एक्टर तबरेज बरमावार से शादी की थी। तबरेज बरमावार की मौत साल 2003 में हो गई। उनका एक बेटा यासीन है। फरीदा और तबरेज की पहली मुलाकात फिल्म 'जीवन रेखा' के सेट पर हुई थी। साल 1978 में दोनों शादी का फैसला किया।

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।