लाइव टीवी

Zeenat Amaan Birthday: रजा मुराद की बहन हैं जीनत अमान, इस फिल्म में भाई के साथ शूट किया था रेप सीन

Updated Nov 19, 2019 | 08:00 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Zeenat Amaan Life Facts: बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस में शुमार जीनत अमान 19 नवंबर को अपना बर्थडे मना रही हैं। जीनत अमान बॉलीवुड एक्टर रजा मुराद की बहन हैं। जानिए जीनत की लाइफ से जुड़ी कुछ बातें...

Loading ...
1/ 6

सत्यम शिवम सुंदरम, हरे रामा हरे कृष्णा, यादों की बारात, डॉन जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस जीनत अमान 19 नवंबर को 68 साल की हो गई हैं। जीनत अमान 70 के दशक की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक थीं। उस दौर में हर मैग्जीन कवर में उन्हीं की फोटोज छाई रहती है।    

2/ 6

जीनत अमान के बारे में ये बेहद कम लोगों को पता है कि वह बॉलीवुड एक्टर रजा मुराद की कजिन बहन हैं। 1987 में आई फिल्म डाकू हसीना में दोनों के बीच एक रेप सीन भी होना था। फिल्म में रजा डाकू भंवर सिंह के रोल में थे। रजा को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने साफ मना कर दिया।

3/ 6

डायरेक्टर के बार-बार समझाने के बाद जब रजा नहीं मानें तो जीनत अमान ने खुद रजा मुराद को समझाया। जीनत ने कहा कि वह प्रोफेशनल होने के नाते रिश्तों को भुलाकर काम करें। रजा ने बाद में कहा कि ये उनके करियर का सबसे मुश्किल सीन था। 
 

5/ 6

जीनत और संजय खान के अफेयर ने एक वक्त काफी सुर्खियां बटोरी थीं। हालांकि, संजय खान जीनत के साथ मार-पीट करते थे। साल 1979 में एक पार्टी के दौरान संजय ने सभी के सामने जीनत की जमकर पीटाई की थी। इस कारण उनका जबड़ा टूट गया बाद में उन्हें ऑपरेशन तक करवाना पड़ा था।  इसके अलावा उनकी दाहिनी आंख खराब हो गई थीं। 
 

6/ 6

जीनत ने टीवी और बॉलीवुड एक्टर मजहर खान से साल 1985 में शादी की थी।  इस शादी में भी उन्हें कई समस्याओं का समाना करना पड़ा। जीनत और मजहर के दो बेटे जहान और अजान हैं। साल 1998 में किडनी की खराबी के कारण मजहर का निधन हो गया। वर्कफ्रंट की बात करें तो जीनत पानीपत फिल्म में सकीना बेगम के किरदार में नजर आएंगी।
 

Chandrayaan 3

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।