लाइव टीवी

83 Film Teaser Video: रणवीर सिंह की फिल्म 83 का टीजर हुआ रिलीज, भारत की ऐतिहासिक जीत की यादें हुईं ताजा

Updated Nov 26, 2021 | 10:50 IST |

Ranveer Singh Film 83 Teaser Out: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ये फिल्म 24 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी। फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा साल 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने की कहानी पर आधारित है

Loading ...
मुख्य बातें
  • रणवीर सिंह की फिल्म 83 का पहला टीजर रिलीज हो गया है।
  • फिल्म 83 का ट्रेलर 30 नवंबर को रिलीज होगा।
  • रणवीर-दीपिका की ये फिल्म 24 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी।

रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म 83 का पहला टीजर रिलीज हो गया है। जो कि ऐतिहासिक क्रिकेट वर्ल्ड कप की यादें एकबार फिर से ताजा कर रहा है। इसी के साथ फिल्म 83 की रिलीज डेट सामने आ गई है। रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर फिल्म का टीजर शेयर किया है। टीजर के साथ रणवीर सिंह ने खुद रिलीज डेट का खुलासा किया है। रणवीर ने ये भी बताया है कि फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और मलायलम में भी रिलीज होगी। 

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ये फिल्म 24 दिसंबर 2021 को रिलीज होगी। 83 में रणवीर और दीपिका की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। रणवीर सिंह ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, 'सबसे बड़ी कहानी। सबसे बड़ी ग्लोरी। 83 फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में 24 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। अभी टीजर रिलीज हो रहा है 30 नवंबर को ट्रेलर आउट होगा।' फिल्म भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा साल 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने की कहानी पर आधारित है। 

83 के क्रिकेट विश्व कप पर आधारित है फिल्म
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की ये फ‍िल्‍म 1983 में क्रिकेट विश्व कप में हुई भारत की जीत की कहानी पर आधारित है। उस समय भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव थे। फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में नजर आने वाले हैं साथ ही दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी के रोल में दिखेंगी। इन दोनों के अलावा फिल्म ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, एमी विर्क, हार्डी संधू, पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे भी हैं। फिल्म हिंदी, तमिल और तेलेगु भाषा में रिलीज होगी।

आपको बता दें, रणवीर सिंह स्टारर '83' शुरू से ही सुर्खियां बटोर रही है। कोविड महामारी के दुनिया में आने से एक साल पहले 2019 में फिल्म की घोषणा की गई थी। वैश्विक महामारी ने कई फिल्म परियोजनाओं को रोक दिया, और '83' भी उनमें से एक थी। फिल्म शुरू में 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, फिल्म निर्माताओं इसे स्थगित करना पड़ा था। निर्माताओं ने अब जाकर फाइनली इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।