लाइव टीवी

[VIDEO] अक्षय कुमार -रवीना टंडन से अभिषेक बच्चन -करिश्मा कपूर तक, बॉलीवुड के सबसे मशहूर ब्रेकअप

Updated Feb 05, 2021 | 08:19 IST

फिल्म जगत में दिलों का मिलना और टूटना अक्सर चर्चा में रहता है। बीते समय में ऐसे कई ब्रेकअप्स रहे हैं जिन्होंने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरीं और फैंस के बीच भी चर्चा में रहे।

Loading ...
मुख्य बातें
  • कभी करिश्मा कपूर से होने वाली थी अभिषेक बच्चन की इंगेजमेंट
  • 6 साल के लंबे रिलेशनशिप में रहे थे रणबीर कपूर और कटरीना कैफ
  • सालों तक लगातार ब्रेकअप और अफेयर की चर्चाओं के लिए सुर्खियों में रहे हैं अक्षय कुमार।

मुंबई: बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जिसके बहुत सारे चेहरे लगातार लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं। लोग बतौर स्टार उनके करियर और फिल्मों में तो दिलचस्पी रखते हीं हैं लेकिन साथ ही फिल्म स्टार्स की निजी जिंदगी भी अक्सर चर्चा में बनी रहती है। फिल्म जगत की हस्तियों के दिल मिलने और ब्रेकअप होने की खबरें भी आम हैं और इस बारे में बीते लंबे समय से तरह तरह की रिपोर्ट्स आती रही हैं। यहां हम आपको बॉलीवुड के कुछ सबसे मशहूर ब्रेकअप के बारे में बताने जा रहे हैं।

अक्षय कुमार और रवीना टंडन बीते समय में अपने अफेयर के चर्चों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं और दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में भी काम किया और टिप टिप बरसा पानी में दोनों के बीच की केमेस्ट्री आज भी लोगों के बीच पसंद की जाती है हालांकि दोनों का रिलेशनशिप समय के साथ खत्म हो गया। अक्षय बाद में शिल्पा शेट्टी से अफेयर की चर्चा को लेकर भी चर्चा में रहे हैं और यहां तक कि ट्विकंल खन्ना से शादी के बाद भी उनके प्रियंका चोपड़ा से अफेयर की चर्चाएं सामने आई थीं।

एक समय ऐसा था जब करिश्मा कपूर की इंगेजमेंट अभिषेक बच्चन से होने वाली थी और कपूर- बच्चन परिवार के बीच रिश्ता जुड़ने जा रहा था लेकिन ऐसा हो नहीं सका। रिपोर्ट्स के अनुसार कथित तौर पर कपूर परिवार को अभिषेक बच्चन के करियर को लेकर आशंकाएं थीं।

रणबीर कपूर और कटरीना कैफ लंबे समय तक अफेयर को लेकर चर्चा में रहे हैं और दोनों की शादी की चर्चाएं भी आती रही हैं। हालांकि कथित तौर पर कपूर परिवार कटरीना को बहू के तौर पर स्वीकार नहीं कर सका और दोनों के रास्ते अलग हो गए। फिलहाल रणबीर कपूर के जल्द आलिया भट्ट के साथ शादी करने की चर्चा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।