लाइव टीवी

Actresses Sindoor Look: जब 'सिंदूर' लगाए नजर आईं ये बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, अपने लुक के चलते रहीं चर्चा में

Updated Feb 05, 2021 | 08:40 IST

ऐसी कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस हैं जो सिंदूर लगाए नजर आ चुकी हैं और उनके इस लुक को काफी पसंद भी किया गया। जानें कौन सी एक्ट्रेसेस हैं लिस्ट में शामिल।

Loading ...
Bollywood Actress Who Spotted with Sindoor
मुख्य बातें
  • भारतीय महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए लगाती हैं सिंदूर।
  • अब तक कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस सिंदूर लगाए आ चुकी हैं नजर।
  • फोटोज में देखें अब तक कौन सी अभिनेत्रियां सिंदूर लगाए नजर आईं।

भारतीय महिलाएं शादी के बाद सिंदूर लगाती हैं और ऐसा कई सदियों से चला आ रहा है, तो भला इंडियन एक्ट्रेसेस इसमें पीछे क्यों रहें? अब तक कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस सिंदूर लगाए नजर आ चुकी हैं, जिसके चलते वो काफी चर्चा में भी रहीं। जानें अब तक कौन- कौन सी अभिनेत्रियां सिंदूर लगाए आईं नजर।

1. अनुष्का शर्मा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में विराट कोहली से शादी की थी। शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी में अनुष्का बनारसी साड़ी पहने दिखीं जिसके साथ उन्होंने सिंदूर लगाया। इसके अलावा करवाचौथ पर भी अनुष्का सिंदूर लगा चुकी हैं। 

2. दीपिका पादुकोण

साल 2018 में शादी करने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी अपनी रिसेप्शन पार्टी में सिंदूर लगाए नजर आईं। शादी के बाद रणवीर के घर पहुंची एक्ट्रेस सिंदूर लगाए हुए थीं, जिसके चलते वो काफी चर्चा में भी रहीं। 

3. प्रियंका चोपड़ा

साल 2019 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस संग शादी करने वाली प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद सिंदूर लगाए नजर आई थीं। इसके बाद वो अपने बर्थडे के दौरान भी सिंदूर लगाए हुए थीं।

4. करीना कपूर खान

शाल 2012 में एक्टर सैफ अली खान से शादी करने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर खान एक बार नहीं बल्कि कई बार सिंदूर लगाए नजर आ चुकी हैं, जिसमें वो काफी खूबसूरत भी लगती हैं। 

5. सोनम कपूर

सोनम कपूर अपनी शादी की रस्मों के दौरान सिंदूर लगाए नजर आई थीं। शादी के बाद एक्ट्रेस ने डिजाइनर अबू जानी के लिए रैंप वॉक किया था और इस दौरान भी वो सिंदूर लगाए हुए थीं। 

6. बिपाशा बसु

एक्ट्रेस बिपाशा बसु उन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हैं जिन्होंने अपनी रिसेप्शन पार्टी में सिंदूर लगाया। इसके अलावा भी वो कई बार सिंदूर लगाए नजर आ चुकी हैं। 

7. ऐश्वर्या राय बच्चन

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी शादी की रस्मों के दौरान और उसके तुरंत बाद कई बार सिंदूर लगाए हुए दिखी थीं। अभी भी ऐश्वर्या कई बार सिंदूर लगाए स्पॉट हो जाती हैं। 

8. शिल्पा शेट्टी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी शादी के बाद कई बार सिंदूर लगाए नजर आ चुकी हैं। हर साल करवाचौथ के मौके पर भी शिल्पा सिंदूर लगाती हैं। मालूम हो कि शिल्पा ने साल 2009 में राज कुंद्रा से शादी की थी।

9. विद्या बालन

एक्ट्रेस विद्या बालन ने साल 2012 में सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की थी और शादी के बाद वो गोल्डन कलर की कांचीवरम साड़ी पहने सिंदूर लगाए दिखी थीं। इसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। 

10. रानी मुखर्जी

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं, उन्होंने साल 2014 में आदित्य चोपड़ा से शादी की थी। शादी के बाद रानी अपनी सास पैम चोपड़ा के साथ नजर आईं तो इस दौरान वो लाल सूट और चूड़ा पहने हुए थीं। इसके साथ रानी ने सिंदूर भी लगाया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।