लाइव टीवी

बंद हुई शनाया कपूर की बाॅलीवुड डेब्यू फिल्म? क्या अब किसी और फिल्म से शुरू होगा शनाया कपूर का फिल्मी करियर?

Updated Jul 14, 2022 | 01:12 IST

Bedhadak Gets Shelved: हाल ही में यह खबर आई है कि शनाया कपूर की बॉलीवुड डेब्यू बेधड़क बंद हो गई है। ऐसे में अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या करण जौहर किसी और फिल्म से शनाया कपूर को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे।

Loading ...

Shanaya Kapoor Bollywood Debut Film Bedhadak Gets Shelved: संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर करण जौहर की फिल्म धड़क से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली थीं। कहा जा रहा है कि अब शशांक खेतान द्वारा निर्देश की जाने वाली फिल्म बेधड़क को बंद कर दिया गया है। जूम से बात करते हुए एक सूत्र ने यह जानकारी दी है कि करण जौहर की इस फिल्म को फिलहाल बंद कर दिया गया है। ऐसे में अब लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या शनाया कपूर अब किसी और फिल्म से अपना बॉलीवुड सफर शुरू करेंगी। फिलहाल शनाया कपूर और धर्मा प्रोडक्शन की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। करण जौहर ने इस साल यह अनाउंस किया था कि वह शनाया कपूर को लाॅन्च करने वाले हैं। 

Also Read: 'मैं वही लड़की हूं, जो मंदिर भी जाती हैं, बिकिनी भी पहनती हैं', जानिए ऐसा क्यों बोलीं Sara Ali Khan

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।