लाइव टीवी

Mumbai Saga: र‍िलीज हुआ फ‍िल्‍म मुंबई सागा का ट्रेलर, जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी ने खेला मौत का खेल

Updated Feb 26, 2021 | 13:50 IST |

Mumbai Saga Trailer: जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की अपकमिंग फ‍िल्‍म मुंबई सागा का ट्रेलर र‍िलीज हो गया है।

Loading ...

Mumbai Saga Trailer: जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की अपकमिंग फ‍िल्‍म मुंबई सागा का ट्रेलर र‍िलीज हो गया है। ट्रेलर में दिखाया गया है अपना वर्चस्‍व स्‍थापित करने के लिए जॉन अब्राहम कई मर्डर करते हैं और एक जाने माने उद्योगपति को बीच रास्‍ते पर ठोंक देते हैं। उसके बाद ऐलान होता है कि जो पुलिसवाला उनके सिर में गोली मारेगा उसे 10 करोड़ का इनाम मिलेगा। इसके बाद आते हैं इमरान हाशमी और उनका मकसद होता है जॉन को खत्‍म करना। 

फिल्म मुंबई सागा में इमरान हाशमी के और जॉन अब्राहम पहली बार साथ काम कर रहे हैं। क्राइम क्राइम ड्रामा इस फिल्म में जॉन अब्राहम गैंगेस्टर की भूमिका में नजर आए हैं। ये 80 और 90 के दशक की कहानी है, जिसमें मुंबई में मिल की जगह मॉल्स और बड़ी-बड़ी बिल्डिंग ने ले ली है। इस फिल्म में बॉम्बे के मुंबई बनने की कहानी होगी। फिल्म मुंबई सागा में इमरान हाशमी और जॉन अब्राहम के अलावा सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अमोल गप्ते, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर और रोहित रॉय भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।