लाइव टीवी

VIDEO: मलाइका अरोड़ा से लेकर सोनम कपूर तक, अभी से इन एक्ट्रेस पर चढ़ा क्रिसमस का रंग

Updated Dec 23, 2020 | 20:26 IST

बॉलीवुड सेलेब्स ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मलाइका अरोड़ा और सोनम कपूर समेत कई एक्ट्रेस सेलिब्रेशन मोड में आ गई हैं।

Loading ...

चाहे होली-दिवाली हो या फिर ईद और क्रिसमस, बॉलीवुड में सभी त्योहार पूरी जिंदादिली की साथ मनाए जाते हैं। अब क्रिसमस के आने में सिर्फ दो दिन रह गए हैं और सेलेब्स ने तैयारी शुरू कर दी हैं। मलाइका अरोड़ा और सोनम कपूर समेत एक्ट्रेस पर क्रिसमस का रंग चढ़ चुका है। मलाइका ने जहां त्योहार से पहले अपने घर को खूब सजाया है वहीं सोनम ने अपने घर पर आए क्रिसमस ट्री की तस्वीर फैंस के साथ साझा की है। इनके अलावा जरीन खान सांता क्लॉज बनी हुई नजर आईं। उन्होंने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की इसी तरह खुशियां बांटते रहें।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।