लाइव टीवी

कपूर खानदान के ट्रोल होने पर रणधीर कपूर ने दी सफाई, बोले- कोई पार्टी नहीं की, हम राजीव को मिस कर रहे हैं...

Updated Feb 17, 2021 | 00:30 IST

Randhir Kapoor clarification: रणधीर कपूर के बर्थडे पार्टी की खबरें आईं। यूजर्स ट्रोल कर बोले- दिग्गज एक्टर राजीव कपूर की मौत के पांच दिन भी पूरे नहीं हुए और ये लोग बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Loading ...

रणधीर कपूर का 15 फरवरी को 74वां बर्थडे था। बर्थडे के मौके पर आधी रात उनके घर कई लोग पहुंचे। आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करीना कपूर, सैफ अली खान, बबीता कपूर, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, संजय कपूर और महीप कपूर उनके घर नजर आईं। खबरें आईं कि नीतू कपूर से लेकर करीना कपूर खान सहित कई लोग रणधीर कपूर के जन्मदिन को भव्य तरीके से मनाने के लिए चेम्बूर स्थित कपूर मेंशन पहुंचे थे। रणधीर कपूर के बर्थडे पार्टी के नाम पर ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुईं और यूजर्स ने सभी को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

इस सेलिब्रेशन के लिए पूरा कपूर परिवार निशाने पर आ गया और आलोचना का शिकार होने लगा। क्योंकि राजीव कपूर का 9 फरवरी को निधन हुआ था। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स का कहने लगे कि दिग्गज एक्टर राजीव कपूर की मौत के पांच दिन भी पूरे नहीं हुए और ये लोग बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ट्रोल होने पर रणधीर कपूर ने सफाई दी है। रणधीर कपूर का कहना है कि 'घर में कोई पार्टी नहीं हुई है। बस एक छोटी सी मीटिंग हुई है और एक शोकसभा हुई। यहां कोई सेलिब्रेशन नहीं हुआ, हम मेरे छोटे भाई को मिस कर रहे हैं उसके निधन से पूरा परिवार दुखी है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।