लाइव टीवी

मास्क नहीं पहनने पर ट्रोल हुए सलमान खान, लोग बोले- क्या स्टार के लिए नियम अलग हैं

Updated Aug 12, 2020 | 21:12 IST

Salman Khan trolled: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को मास्क नहीं पहनने पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। लोगों ने कहा कि क्या स्टार के लिए अलग नियम हैं।

Loading ...

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर स्टार में से एक हैं। सलमान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, लेकिन कई बार उन्हें भी सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ जाता है। ऐसा ही में देखने को मिला, जब वह बिना मास्क के नजर आए। दरअसल, सलमान बिग बॉस 14 के प्रोमो शूट के लिए महबूब स्टूडियो गए थे। इसी दौरान सलमान अपनी कार में बिना मास्क के दिखे जबकि उनके साथ मौजूद लोगों ने मास्क पहना हुआ था। सलमान के मास्क नहीं पहनने पर यूजर्स तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाई मास्क नहीं पहनेंगे तो चलेगा? हम नहीं पहनेंगे तो 1000 का जुर्माना? एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सटार्स हैं तो क्या नियम अलग हैं इनके लिए।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।