लाइव टीवी

64th Grammy Awards list 2022: भारतीय मूल के रिकी केज और फाल्गुनी शाह को मिला ग्रैमी अवॉर्ड, देखें विनर की पूरी लिस्ट

Updated Apr 04, 2022 | 16:15 IST

64th Grammy Awards Winner full list: 64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 की लिस्ट जारी हो गई है। भारतीय मूल के रिकी केज ने एलबम Divine Tides के लिए ग्रैमी अवॉर्ड जीता। वहीं, फाल्गुनी शाह आ रहमान के लिए ये अवॉर्ड मिला। देखिए ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 की पूरी लिस्ट....

Loading ...
Grammy Awards 2022
मुख्य बातें
  • 64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 की घोषणा हो गई है।
  •  ग्रैमी में करीब 28 कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए हैं।
  • भारतीय मूल के रिकी केज और फाल्गुनी शाह को ग्रैमी अवॉर्ड मिला।

64th Grammy Awards 2022 List . संगीत की दुनिया का सबसे बड़े अवॉर्ड यानी 64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स की घोषणा हो गई है। भारतीय मूल के म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने 64वां ग्रैमी अवॉर्ड्स जीता है। इसके अलावा भारतीय संगीतकार फाल्गुनी शाह ने भी अवॉर्ड अपने नाम किया। अरोज आफताब ग्रैमी जीतने वाली पहली पाकिस्तानी महिला बन गईं हैं।  वहीं, बेस्ट म्यूजिक वीडियो के लिए Batiste और कार्लोस रफेल रिवेरा को अवॉर्ड मिला।

 ग्रैमी में करीब 28 कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए हैं। ये अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन जनवरी में होना था लेकिन, कोरोना के कारण इसे टाल दिया गया। रिकी केज ने एलबम Divine Tides के लिए ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। फाल्गुनी शाह को उनकी एलबम आ रहमान (Arrahman) के लिए बेस्ट चिल्ड्रन एलबम कैटेगरी में अवॉर्ड मिला। यही नहीं, उन्होंने अवॉर्ड शो में अपनी परफॉर्मेंस भी दी। वहीं, पाकिस्तानी सिंगर अरोज आफताब को 'मोहब्बत' के लिए बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस का अवॉर्ड मिला। 

Also Read: जानें कौन हैं अरोज आफताब, जो बनीं ग्रैमी अवॉर्ड जीतने वाली पहली पाकिस्तानी महिला

ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 पूरी लिस्ट (Grammy Awards 2022 list)

कैटेगरी विजेता
सॉन्ग ऑफ द ईयर लीव द डोर ओपन (ब्रूनो मार्स और एंडरसन पाक )
बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस फू फाइटर्स 
बेस्ट कंट्री एल्बम स्टार्टिंग ओवर
बेस्ट प्रोग्रेसिव एल्बम लकी डे
बेस्ट रैप सॉन्ग कान्ये वेस्ट
बेस्ट कोरल परफॉर्मेंस गुस्तावो डुडामेल, ग्रैंटा गेशॉन, ल्यूक मैकंडारफर
बेस्ट क्लासिकल कंटेम्पररी कम्पोजिशन  कैरोलीन शॉ
बेस्ट म्यूजिक एडुकेटर स्टीफन कॉक्स
प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर जैक एंटोनोफ
बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस ओलिविया रोड्रिगो  (ड्राइवर्स लाइसेंस)
बेस्ट डांस/इलेक्ट्रनिक रिकॉर्डिंग रूफुज डू सोल
ट्रेडिशनल पॉप एल्बम लव फॉर सेल
बेस्ट पॉप सिंगर एल्बम लव फॉर सेल
 
बेस्ट चिल्ड्रन एल्बम फाल्गुनी
बेस्ट न्यू आर्टिस्ट ओलिविया रोड्रिगो
बेस्ट रॉक एल्बम फू फाइटर्स 
बेस्ट रॉक सॉन्ग फू फाइटर्स 

फाल्गुनी शाह और रिकी केज ने किया ट्वीट 
फाल्गुनी शाह ने सोशल मीडिया पर ग्रैमी अवॉर्ड्स की फोटो शेयर की है। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, 'आज के जादू के बारे में बताने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। ग्रैमी प्रीमियर समारोह के उद्घाटन परफॉर्म करना कितने सम्मान की बात है।'

रिकी केज ने सोशल मीडिया पर लिखा, ' हमने अपनी एलबम Divine Tides के लिए ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। महान शख्सियत स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ खड़ा होने के लिए आभार और प्यार से भरा हुआ महसूस करता हूं।' आपको बता दें कि ग्रैमी अवॉर्ड्स में ए.आर.रहमान शामिल हुए।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।