लाइव टीवी

Adnan Sami Weight Loss: 230KG के अदनान सामी को डॉक्टर ने दिया था अल्टीमेटम, सिर्फ 11 महीने में घटाया 130 किलो

Updated Aug 15, 2021 | 12:50 IST

Adnan Sami Weight Loss: मशहूर गायक अदनान सामी का वेट ट्रांसफॉर्मेशन बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे चौकाने वाला था। अदनान ने 2006 में 160 किलो वजन घटाया था। 

Loading ...
अदनान सामी ट्रांसफॉर्मेशन
मुख्य बातें
  • साल 2006 में अदनान सामी ने घटाए थे 160 किलो वजन। 
  • महज 11 महीनों में अदनान ने 130 किलो वजन कम किया था।
  • वॉकिंग, डाइट और वर्कआउट था अदनान सामी का वेट लॉस प्लान।

Adnan Sami Weight Loss Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने संगीतकार अदनान सामी अपनी आवाज के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं। अक्सर वह चर्चा में बने रहते हैं, मगर जब उन्होंने अपना 160 किलो वजन घटाया था, तब सबकी नजरें अदनान सामी के ऊपर टिक गई थीं। 2006 तक अदनान सामी का वजन बढ़कर 230 किलो हो गया था। जिसके बाद उन्होंने अपने वजन को घटाने पर जोर दिया। अपने वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन के बीच अदनान ने करीब 160 किलो वजन कम किया है। वेट लॉस की वजह से अदनान ने सभी को आकर्षित किया था। बॉलीवुड में अदनान सामी का वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन सबसे चैकाने वाला है। उन्होंने करीब 11 महीने में 130 किलो वजन कम किया था। गौर करने वाली बात तो यह है कि अदनान ने बिना डॉक्टर और सर्जरी का सहारा लिए वजन कम किया था। 

डॉक्टर से मिला था अल्टीमेटम

230 किलो के अदनान को डॉक्टर ने यह चेतावनी दी थी कि अगर 6 महीनों तक इनका वजन लगातार बढ़ता गया तो इनका लंबा जीना मुश्किल है। डॉक्टर द्वारा चेतावनी मिलने के बाद अदनान सामी ने वजन कम करने पर जोर दिया। अदनान की दृढ़ इच्छाशक्ति ने वजन कम करने में उनकी काफी मदद की थी। इसके साथ उन्होंने संतुलित खानपान और वर्कआउट पर भी खासा जोर दिया था।

कैसा था अदनान का वर्क आउट

अदनान का वजन कम करने में वर्कआउट की अहम भूमिका रही है। मगर ज्यादा वजन होने के चलते डॉक्टर ने उन्हें शुरुआत में वाॅकिंग करने की सलाह दी थी। जब वाॅकिंग और संतुलित खानपान से उनका वजन कम होना शुरू हो गया था। तब डॉक्टर ने उन्हें ट्रेडमिल पर दौड़ने की सलाह दी थी। इसके बाद वह कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते थे। नियमित ट्रेनिंग के चलते उनके वजन में एक बड़ा बदलाव देखा गया था। वेट ट्रांसफॉरमेशन के बाद उनके अंदर काफी सकारात्मक बदलाव भी आए थे। 

ऐसे होती थी अदनान की सुबह

दिन शुरू होते ही अदनान सामी का मिशन शुरू हो जाता था। सुबह उठने के बाद वह शुगर फ्री चाय पीना पसंद करते थे। उनके डाइट के अनुसार लंच में वह वेज सैलेड और डिनर में उबली हुई दाल खाया करते थे। इस दौरान उन्होंने ऑइली फूड, एल्कोहल और चीनी को हाथ तक नहीं लगाया था। वह बिना तेल वाला खाना खाते थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।