लाइव टीवी

Indian Idol 12 Finale: इंडियन आइडल-12 विनर को मिलेंगे 25 लाख, सायली कांबले इन पैसों से खरीदना चाहती हैं घर

Updated Aug 15, 2021 | 11:48 IST

Sayli Kamble On Indian Idol 25 lakh prize money: इंडियन आइडल-12 के फिनाले में कुल 6 कंटेस्टेंट ने अपनी जगह बनाई है। इन्हीं में से एक फाइनलिस्ट सायली कांबले हैं....

Loading ...
पेरेंट्स के साथ सायली कांबले।
मुख्य बातें
  • आज इंडियन आइडल-12 का ग्रैंड फिनाले है।
  • 15 अगस्त को दर्शकों को इंडियन आइडल 12 का विनर मिल जाएगा।
  • फिनाले में कुल 6 कंटेस्टेंट ने अपनी जगह बनाई है।

टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो इंडियन आइडल-12 अपने अंतिम चरण में है। आज इंडियन आइडल-12 का ग्रैंड फिनाले है। 12वां सीजन पिछले कई महीनों से लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। 15 अगस्त को दर्शकों को इंडियन आइडल 12 का विनर मिल जाएगा। इंडियन आइडल की हिस्ट्री में ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि फिनाले 12 घंटे तक चलेगा और अंत में शो के विजेता को ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये की धनराशि मिलेगी।

इंडियन आइडल-12 के फिनाले में कुल 6 कंटेस्टेंट ने अपनी जगह बनाई है। इन्हीं में से एक फाइनलिस्ट सायली कांबले हैं। जो कि अपनी कड़ी मेहनत के दम पर इंडियन आइडल-12 की फाइनलिस्ट बन चुकी हैं। सायली कांबले की दिली तमन्ना है कि वो इंडियन आइडल 12 जीत जाएं। फिनाले से पहले सायली कांबले ने इंटरव्यू में खुद ये इच्छा जाहिर की है। सायली कांबले का कहना है कि अगर वो इंडियन आइडल-12 की विनर बनती हैं और उनको 25 लाख रुपए प्राइज मनी मिलती है तो वो इससे अपने माता-पिता के लिए एक स्पेशन गिफ्ट खरीदना चाहती हैं।

ये है सायली कांबले की ख्वाहिश
सायली कांबले ने बताया, 'मैं मेरे मम्मी-पापा को लेकर एक अच्छे से घर में शिफ्ट हो जाऊंगी, जहां हम लोग रह पाए। क्योंकि मेरे पेरेंट्स अच्छी लाइफस्टाइल जीना डिजर्व करते हैं। क्योंकि उन्होंने पूरी लाइफ बहुत ज्यादा मेहनत की है। मेरे पापा और मम्मी ने हमेशा काम किया और हमेशा मेरे अच्छे के लिए ही काम किया है तो मैं चाहती हूं कि हम तीनों भी अच्छा जीवन जीएं, जिसके वो हकदार हैं। मेरे पापा को घूमने का बहुत ज्यादा शौक है तो उनको घूमाने भी लेकर जाऊंगी।'

आपको बता दें, सायली के अलावा मोहम्मद दानिश, पवनदीप राजा, अरुणिता कांजीलाल, षणमुखप्रिया और निहाल टौरो इंडियन आइडल 12 के टॉप छह फाइनलिस्ट हैं। जो कि इंडियन आइडल की ट्रॉफी के लिए आमने-सामने हैं। पिछले कुछ हफ्तों से इस शो को अनु मलिक, सोनू कक्कड़ और हिमेश रेशमिया जज कर रहे थे। आज शो के 12वें सीजन को इसका विनर मिल जाएगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।