लाइव टीवी

ओसामा बिन लादेन के घर से मिला था अलका याग्निक के गानों का कलेक्शन, सीआईए ने किया था खुलासा

Updated Mar 20, 2021 | 07:56 IST

Alka Yagnik Birthday: सिंगर अलका याग्निक आज अपना बर्थडे मना रही हैं। 1100 से अधिक गाना गाने वाली अलका के फैंस में आतंकी ओसामा बिन लादेन भी था। जानिए सिंगर से जुड़ी खास बातें...

Loading ...
Alka Yagnik
मुख्य बातें
  • अल्का याग्निक आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं।
  • अलका याग्निक ने 90 के दशक में कई पॉपुलर गाने गाए हैं।
  • अलका याग्निक के फैंस में ओसामा बिन लादेन भी शामिल था।

मुंबई. 80 और 90 के दशक की पॉपुलर सिंगर अलका याग्निक आज अपना बर्थडे मना रही हैं। 1100 से अधिक गाना गाने वाली अलका ने महज सात साल की उम्र में रेडियो कोलकाता के लिए गाना शुरू किया था।

10 साल की उम्र में अलका याग्निक मुंबई आ गई थीं। यहां वह राज कपूर से मिलीं। राज कपूर ने उन्हें म्युजिक डायरेक्टर लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल से मिलवाया। 14 साल की उम्र में अलका ने फिल्म ‘पायल की झंकार’ का गाया। 

अलका याग्निक को पहचान फिल्म तेजाब में एक दो तीन से मिली थी। 90 के दशक में अलका याग्निक ने कुमार सानू के साथ मिलकर कई हिट गाने दिए थे।  इसके अलावा उदित नारायण के साथ भी उन्होंने कई हिट गाने  गाए।  

ओसामा बिन लादेन भी सुनता था गाने
 अल कायदा का आतंकी और 9/11 हमले का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन भी अलका याग्निक का बहुत बड़ा फैन था। इसका खुलासा अमेरिका की जांच ऐजेंसी सीआईए ने किया था। 

साल 2011 में अमेरिकी सील कमांडो ने ओसामा को मार गिराया था। सीआईए के मुताबिक पाकिस्ताने के एबोटाबाद स्थित लादेन के घर से कुमार सानू, अलका याग्निक और उदित नारायण के गानों के संकलन मिले थे।


ऐसी  है पर्सनल लाइफ
 पर्सनल लाइफ की बात करें तो अलका याग्निक ने नीरज कपूर से साल 1989 में शादी की थी।  अलका याग्निक के करियर के लिए वह शिलांग छोड़कर मुंबई बिजनेस कर लिए आ गए। हालांकि, घाटा होने के बाद वह वापस लौट गए।


अलका और नीरज कई साल तक अलग रहे पर दोनों ने एक दूसरे को पूरा वक्त दिया। इस कपल की एक बेटी भी हैं जिनका नाम सायशा है। सायशा ने साल  2018 में अमित देसाई से शादी की थी। इससे पहले दोनों ने साल 2017 में सगाई की थी।   
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।