लाइव टीवी

आलिया भट्ट से लेकर जैकलीन फर्नांडिस तक, बॉलीवुड की ये अदाकाराएं नहीं हैं भारत की नागरिक

Updated Mar 20, 2021 | 08:06 IST

Bollywood actress who are foreign citizens: कई अदाकाराएं ऐसी हैं जिन्‍होंने बॉलीवुड में खुद का सिक्‍का जमा ल‍िया है। यह अदाकाराएं भारत की नागरिक नहीं हैं।

Loading ...
bollywood actress who are foreign citizens
मुख्य बातें
  • कई अदाकाराएं ऐसी हैं जिन्‍होंने बॉलीवुड में खुद का सिक्‍का जमा ल‍िया है।
  • यह अदाकाराएं भारत की नागरिक नहीं हैं, बल्कि दूर देश से आई हैं।

Bollywood actress who are foreign citizens: कई अदाकाराएं ऐसी हैं जिन्‍होंने बॉलीवुड में खुद का सिक्‍का जमा ल‍िया है। यह अदाकाराएं भारत की नागरिक नहीं हैं, बल्कि दूर देश से आई हैं। इनमें से कई के बारे में तो फैंस जानते हैं लेकिन कई ऐसी हैं जिनके विदेशी होने के बारे में जानकर फैंस हैरान रह सकते हैं। आइये एक नजर डालते हैं ऐसी ही अदाकाराओं पर- 

आलिया भट्ट 
विदेशी नागरिकता वाली अदाकाराओं में सबसे हैरान कर देने वाला नाम है आलिया भट्ट का। आलिया भट्ट निर्माता महेश भट्ट की बेटी हैं लेकिन वह भारत की नागरिक नहीं हैं। आलिया ब्रिटिश नागरिक हैं क्‍योंकि उनका मां ब्रिटेन की हैं। 

कटरीना कैफ 
बॉलीवुड अदाकारा कटरीना कैफ का जन्म हाँग काँग में हुआ था और उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। उनके पिता कश्मीरी थे और उनकी मां ब्रिटिश है। हालांकि वो लंदन समेत कई देशों में रही और पली। 

जैकलीन फर्नांडीज
जैकलीन फर्नांडीज श्रीलंका से ताल्‍लुक रखती हैं। 2006 में उन्‍होंने मिस श्रीलंका यूनिवर्स का खिताब जीता था। इसके बाद 2009 में निर्देशक 'सुजॉय घोष' की फिल्म 'अलादीन' से उन्‍होंने बॉलीवुड डेब्‍यू किया। इसके बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया।

नरगिस फाखरी 
नरगिस फाखरी के बारे में भी फैंस को यह बाद नहीं पता होगी कि वह भारत की नागरिक नहीं है। नरगिस पाकिस्तान और अमेरिका से ताल्लुक रखती है, और भारत में रहते हुए वह अमेरिकी नागरिकता रखती हैं। उन्‍होंने रणबीर के साथ फिल्म 'रॉकस्टार' से डेब्‍यू किया था। 
एमी जैक्‍सन
मिस टीन वर्ल्ड और मिस लिवरपूल का खिताब जीत चुकी एमी जैक्‍सन भी ब्रिटि‍श नागरिक हैं। बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म एक दिवाना से डेब्यू किया था।  इसके बाद उन्होंने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। 

सनी लियोनी 
पोर्न स्‍टार से बॉलीवुड स्‍टार बनीं सनी लियोनी कनाडा की नागरिक हैं। सनी ने एडल्ट फिल्मों में काम किया है और 'बिग बॉस' के बाद बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। 

लीजा हेडन
कंगना और अक्षय कुमार समेत कई बड़े स्टार्स के साथ फिल्मों में काम कर चुकीं लीजा हेडन ऑस्ट्रेलिया की नागरिक हैं। उनके माता पिता ऑस्ट्रेलिया के नागरिक हैं और लीजा का जन्म भी ऑस्ट्रेलिया में ही हुआ था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।