लाइव टीवी

Mother's Day 2021: अनुष्का शर्मा, नताशा स्टेनकोविक से अनीता हसनंदानी तक, ये एक्ट्रेस पहली बार मनाएंगी मदर्स डे

Updated May 09, 2021 | 10:01 IST

टीवी और बड़ी स्क्रिन पर नजर आने वाली कुछ ऐसी सिलेब्रिटी मदर्स हैं जो इस साल पहली बार अपने बच्चे के साथ मदर्स डे मनाएंगी। आज हम आपको यहां उन्हीं के बारे में बताएंगे।

Loading ...
Mothers Day 2021
मुख्य बातें
  • हर मां के लिए मर्दस डे एक खास एहसास होता है।
  • बी टाउन और टीवी जगत में कई सेलेब अपने न्यू बोर्न बेबी के साथ पहली बार मनाएंगी मर्दस डे।
  • अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वमिका के साथ पहली बार मनाएंगी मर्दस डे।

मुंबई. हर महिला के लिए उसके बच्चे के साथ मदर्स डे मनाना बेहद खूबसूरत एहसास होता है। हर मां अपने बच्चे की खुशी के लिए बहुत कुछ करती है और उसके लिए अपने फर्स्ट न्यू बोर्न बेबी के साथ मर्दस डे बाना बहुत ही खास होता है। 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी इस बार अपनी बेटी वमिका के साथ मर्दस डे मनाएंगी। अनुष्का शर्मा और विराट के घर में ये छोटी परी जनवरी 2021 में आई थी। विरुष्का सोशल मीडिया पर बेटी की फोटोज शेयर करती हैं।

नन्हे मेहमान के साथ अपना पहला मर्दस डे सेलिब्रेट करने वाली क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की वाइफ नताशा स्टैनकोविक भी हैं। दोनों को घर ये नन्हा मेहमान 2020 में अगस्त में आया था।

अमृता राव और निन दुसांज
आरजे अनमोल और अमृता राव भी इस बार अपने बच्चे के साथ पहली बार मर्दस डे सेलिब्रेट करेंगे। अमृता राव ने 9 अक्टूबर 2020 में एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया था।

आफताब शिवदसानी की पार्टनर मॉडल निन दुसांज ने पिछले साल एक बेटी को जन्म दिया था। यकीनन इस बार वो अपनी बेटी के साथ मर्दस डे मनाएंगी। आफताब और निन की ये दूसरी बेटी हैं।

एकता कौल और हितिशा चोपड़ा
सुमित व्यास और एकता कौल के बेटे का जन्म 3 जून 2020 को हुआ था। पिछली बार उसके साथ मर्दस डे सेलिब्रेट नहीं कर पाए थे। लेकिन इस बार एकता अपने बेटे वेद के साथ मर्दस डे सेलिब्रट कर पाएंगी।
 
एक्टर गौरव चोपड़ा की वाइफ हितिशा भी अपने बेटे हृद्यान के साथ पहली बार मर्दस डे सेलिब्रेट करेंगी। हृद्यान का जन्म पिछले साल सितंबर में हुआ था।


अनीता हसनंदानी और जानकी पारेख
नागिन सिरियल में नजर आई टीवी एक्ट्रेस अनीता हंसनदानी ने इस साल फरवरी में बेटे को जन्म दिया। वह मदरहुड की कई पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। अनीता हसनंदानी पहली बार मदर्स डे सेलिब्रेट करेंगी।

टीवी एक्ट्रेस नकुल मेहता और जानकी पारेख की नन्ही परी सूफी फरवरी 2021 में पैदा हुई थी। ये जोड़ा भी इस बार अपनी बेटी के साथ मर्दस डे सेलिब्रेट करेगा।

पूजा बनर्जी और  शिखा सिंह
देवो के देव महादेव में नजर आ चुकी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने अपने बेटे कृशव को पिछले साल अकटूबर में जन्म दिया था। ये अपने बेटे की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

कुमकुम भाग्य की एक्ट्रेस शिखा सिंह भी इस बार अपनी बेटी अलायना सिंह के साथ मर्दस डे सेलिब्रेट करेंगी। अलायना सिंह का जन्म पिछले साल जून में हुआ था।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।