लाइव टीवी

सिंपल लाइफ जीने वाले अरिजीत सिंह हैं करोड़ों के मालिक, एक गाने के लिए लेते हैं इतनी फीस

Updated Apr 25, 2022 | 09:19 IST

Arijit Singh Facts: अरिजीत सिंह 25 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं। अरिजीत सिंह पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद के रहने वाले हैं। जानिए कितनी है अरिजीत सिंह की नेटवर्थ और फीस...

Loading ...
Arijit Singh
मुख्य बातें
  • अरिजीत सिंह अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • अरिजीत सिंह ने रिएलिटी शो फेम गुरुकुल से अपने करियर की शुरुआत की।
  • अरिजीत सिंह आज बॉलीवुड के हाइएस्ट पेड एक्टर हैं।

Arijit Singh Facts. सिंगर और लगातार चार बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स अपने नाम कर चुके सिंगर अरिजीत सिंह 25 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं। अपने करियर में 200 से भी अधिक गाने गा चुके अरिजीत सिंह पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद के रहने वाले हैं। सिंगर ने शुरुआती ट्रेनिंग अपनी मम्मी से ली थी। साल 2004 में वह सोनी टीवी के रिएलिटी शो फेम गुरुकुल में नजर आए थे। 

अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत में कई रिएलिटी शो में हिस्सा लिया। फेम गुरुकुल के अलावा रियलिटी शो '10 के 10 ले गए दिल' में हिस्सा लिया था। वह इस शो के विनर भी थे। अरिजीत को पहला बड़ा मौका संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया में मिला था। हालांकि, गाना रिलीज नहीं हो सका। इसके बाद टिप्स म्यूजिक कंपनी ने एक एल्बम के लिए उन्हें साइन किया था। ये एल्बम भी रिलीज नहीं हुई। साल 2010 में अरिजीत ने म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम के साथ काम किया। साल 2013 में फिल्म आशिकी 2 के गाने 'तुम ही हो' गाने ने उन्हें पहचान दिलाई।

Also Read: इंडियन आइडल नहीं इस रिएलिटी शो में सबसे पहले नजर आए थे अरिजीत सिंह, सलमान खान को किया था नाराज

एक साथ खरीदे थे चार फ्लैट्स
अरिजीत सिंह की गिनती आज बॉलीवुड के सबसे सफल सिंगर्स में होती है। इसी कारण वह आज हाइएस्ट पेड सिंगर हैं। अरिजीत एक गाने के लिए आठ से 10 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं। वहीं, एक घंटे की लाइव परफॉर्मेंस के लिए अरिजीत सिंह डेढ़ करोड़ रुपए लेते हैं। साल 2020 में अरिजीत सिंह ने मुंबई के वर्सोवा इलाके में एक साथ चार फ्लैट खरीदे थे। चारों फ्लैट्स को एक साथ खरीदने के लिए अरिजीत सिंह ने 9 करोड़ रुपये खर्च किए थे। फ्लैट्स का स्टांप करवाने के लिए 54 लाख रुपये दिए थे। 

ऐसी है पर्सनल लाइफ
पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की थी। पहली शादी साल 2013 में हुई थी लेकिन, एक साल के अंदर ही दोनों का तलाक हो गया था। साल 2014 में उन्होंने कोयल रॉय के साथ तारापीठ मंदिर में शादी रचाई थी। 

कोयल रॉय की भी एक शादी टूट चुकी थी और इस शादी से उनकी एक बेटी भी है। अरिजीत ने अपनी दूसरी शादी की जानकारी लंबे समय बाद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फैंस को दी थी।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।