लाइव टीवी

Azadi Ka Amrit Mahotsav: सत्यजीत मजूमदार और अंकिता लोखंडे बने 'सांस्कृतिक राजदूत', 75 डिजिटल रचनाकारों को मिला सम्मान

Updated Aug 13, 2022 | 14:58 IST

संस्कृति मंत्रालय ने भारत की समृद्ध विरासत को बढ़ावा देने में योगदान के लिए विभिन्न क्षेत्रों के 75 डिजिटल रचनाकारों को सम्मानित किया। सत्यजीत मजूमदार, अंकिता लोखंडे, जन्नत जुबैर, करणवीर बोहरा, मीरा कपूर, अमृता राव, शेफ कुणाल कपूर को मंत्रालय ने सम्मानित किया।

Loading ...
Satyajit majumder and Ankita lokhande
मुख्य बातें
  • देश स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।
  • संस्कृति मंत्रालय ने भारत की समृद्ध विरासत को बढ़ावा देने वाले 75 रचनाकारों को सम्मानित किया।
  • सत्यजीत मजूमदार, अंकिता लोखंडे, जन्नत जुबैर, करणवीर बोहरा, अमृता राव सम्मानित।

Azadi Ka Amrit Mahotsav: संस्कृति मंत्रालय ने भारत की समृद्ध विरासत को बढ़ावा देने में योगदान के लिए विभिन्न क्षेत्रों के 75 डिजिटल रचनाकारों को सम्मानित किया। यह आयोजन भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ "आजादी का अमृत महोत्सव" के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस सम्मान कार्यक्रम हेतु मुंबई की एशियाटिक सोसाइटी में एक आधिकारिक पर्व संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें सत्यजीत मजूमदार को भी सम्मान प्राप्त हुआ।

Google और मेटा द्वारा भी समर्थित इस पहल के माध्यम से संस्कृति मंत्रालय ने भारत की संस्कृति में उत्कृष्ट योगदान हेतु बढ़ते डिजिटल क्रिएटर्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम में सत्यजीत मजूमदार उर्फ ​​Thetwoinoneguy को भारत सरकार द्वारा भारत के "सांस्कृतिक राजदूत" के रूप में मान्यता दी गई है। उन्हें पश्चिम बंगाल के बैंडबाजे का हिस्सा बनने और हमारे देश के उभरते सांस्कृतिक मानचित्र पर एक पहचान बनाने के लिए सम्मानित किया गया है।

सत्यजीत कोलकाता में स्थित एक फैशन और लाइफस्टाइल ब्लॉगर हैं। सत्यजीत कहते हैं, “आज़ादी का अमृत महोत्सव पर्व एक यादगार और प्रेरणादायक उत्सव है। इतने विशिष्ट व्यक्तित्वों के सामने सम्मानित होना न केवल सम्मान की बात है, बल्कि यह आगे और भी बेहतर करने हेतु प्रेरित एवं प्रोत्साहित करता है।

इसी कार्यक्रम पवित्र रिश्ता फेम जानी मानी टीवी अदाकारा अंकिता लोखंडे को भी सम्मानित किया गया। अंकिता ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें साझा करते हुए भारत सरकार और संस्कृति मंत्रालय का धन्यवाद दिया है। वहीं जन्नत जुबैर, अमूल्य नारायण, करणवीर बोहरा, मीरा कपूर, अमृता राव, शेफ कुणाल कपूर और अवेज दरबार को भी संस्कृति मंत्रालय ने सम्मानित कर सांस्कृतिक राजदूत के रूप में चुना। सम्मानित होने वाले लोग फैशन, यात्रा, फाइनेंस, और मनोरंजन जैसे विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।