लाइव टीवी

Akshay Kumar से Priyanka Chopra तक, विदेशों में किस बॉलीवुड स्टार के पास कहां कितनी संपत्ति?

Updated Sep 09, 2021 | 14:52 IST

प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार, शाहरुख खान और शिल्पा शेट्टी सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स विदेशों में बेहद महंगी संपत्तियों के मालिक हैं। एक नजर दूसरे देशों में बॉलीवुड स्टार्स की प्रॉपर्टी पर।

Loading ...
विदेशों में किस बॉलीवुड स्टार के पास कितनी संपत्ति?
मुख्य बातें
  • विदेश में भी बॉलीवुड स्टार्स के पास बेहद महंगी संपत्ति।
  • अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा समेत कई स्टार्स हैं कीमती प्रॉपर्टी के मालिक।
  • एक नजर देश से बाहर दूसरे देशों में बॉलीवुड एक्टर्स की संपत्ति पर।

मुंबई: बॉलीवुड सेलेब्स की संपत्ति की कीमत अक्सर आसमान छूती नजर आती है और अक्सर ऐसा पाया गया है कि वह अपनी मेहनत की कमाई को समझदारी से निवेश करने नए नए तरीके इस्तेमाल करते रहते हैं। उन्हें अक्सर भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शानदार प्रॉपर्टी में निवेश करते देखा जाता है। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा तक - यहां उन बी-टाउन हस्तियों का एक सूची है, जिन्होंने अपनी आय का एक हिस्सा विदेशों में संपत्तियों में निवेश किया है।

1. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra properties abroad)

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा एक वर्ल्ड आइकन हैं और दुनिया भर में लग्जरी संपत्तियों की मालकिन हैं। अभिनेत्री और पति निक जोनास लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में 144 करोड़ रुपये की हवेली के सह-मालिक हैं। पीसी के पास मॉन्ट्रियल में एक हवेली भी है जिसमें वह अपनी अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स पर काम करते हुए अस्थाई रूप से बसी हुई थीं। इनके अलावा प्रियंका ने हाल ही में न्यूयॉर्क में 'सोना' नाम से एक इंडियन रेस्टोरेंट खोला है।

2. शिल्पा शेट्टी (Shipa Shetty properties abroad)

शिल्पा शेट्टी सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि एंटरप्रेन्योर भी हैं। वह निवेश के अवसर का लाभ लेने से कभी नहीं चूकतीं और विदेशों में उसकी भव्य संपत्ति इसका प्रमाण है। अभिनेत्री को कथित तौर पर दुबई में बुर्ज खलीफा की 19वीं मंजिल पर अपने पति राज कुंद्रा से गिफ्ट में एक अपार्टमेंट मिला था। हालांकि, कपल ने अब कथित तौर पर इस संपत्ति को बेच दिया है।

इतना ही नहीं, शिल्पा और राज के पास वेयब्रिज, सरे में राज महल नाम का एक और आकर्षक सात-बेडरूम निवास भी है। उनके पास मेफेयर, लंदन और ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट में भी संपत्तियां हैं।

3. अक्षय कुमार (Akshay Kumar Foreign Property)

अक्षय कुमार कथित तौर पर दुनिया भर के अलग-अलग देशों में कुछ भव्य संपत्तियों के मालिक हैं। यह अविश्वसनीय लगता है लेकिन 'खिलाड़ी' अभिनेता ने टोरंटो, कनाडा में कुछ बंगलों और अपार्टमेंट के साथ एक पूरी पहाड़ी खरीदी है। अभिनेता कनाडा को अपना दूसरा घर मानते हैं। अक्षय के पास मॉरीशस के एक लोकप्रिय समुद्र तट पर एक बंगला भी है।

5. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan properties abroad)

शाहरुख खान का आलीशान बंगला मन्नत, मुंबई की सबसे लोकप्रिय और प्रतिष्ठित जगहों में से एक है। सुपरस्टार के पास विदेशों में भी ऐसी कई भव्य संपत्तियां हैं। किंग खान के पास दुबई के द पाम जुमेराह में 17.84 करोड़ रुपए का एक लग्जरी हॉलिडे होम है, जिसमें एक प्राइवेट समुद्र तट भी है।

यह विला कथित तौर पर 8500 वर्ग फुट और 14000 वर्ग फुट जमीन के बड़े टुकड़े में फैला हुआ है। शाहरुख खान के पास सेंट्रल लंदन के पार्क लेन में 183 करोड़ रुपए का एक अपार्टमेंट भी है।

6. अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan Foreign Property)

एक अभिनेता होने के अलावा, अभिषेक बच्चन एक कबड्डी टीम के भी मालिक हैं और कथित तौर पर अपने पिता अमिताभ बच्चन की कंपनी के कार्यात्मक और प्रशासनिक कार्यों में भी शामिल हैं। अभिनेता, उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ दुबई के जुमेराह गोल्फ एस्टेट में एक संपत्ति के मालिक हैं।

यह घर कथित तौर पर 5600 वर्ग फुट से 10,600 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है और, इसकी कीमत 15 मिलियन से 35 मिलियन अरब अमीरात दिरहम के बीच होने का अनुमान है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।