लाइव टीवी

Kareena Kapoor से Gauri Khan तक, 40 से 50 साल की उम्र में मां बनने वालीं सेलेब्रिटी मॉम्स!

Updated May 22, 2021 | 15:11 IST

कई अभिनेत्रियां ने शादी के शुरुआती दिनों में मां बनने का फैसला करती हैं, वहीं कुछ सेलेब्स ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने रूढ़ियों को तोड़ते हुए 40 या 50 के दशक की उम्र में बच्चों का जीवन में स्वागत किया।

Loading ...
40 और 50 साल की उम्र में मां बनने वालीं सेलेब्स
मुख्य बातें
  • मनोरंजन जगत में कई अभिनेत्रियों ने चुना देर से मां बनने का विकल्प
  • 40 से 50 साल की उम्र में भी सेलेब्स ने किया है बच्चों का स्वागत
  • एक नजर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही सेलेब्रिटी मॉम्स पर

मुंबई: मां बनना वास्तव में एक सुंदर अनुभव और सौभाग्य से, बहुत सी हस्तियां हैं जिन्होंने 2020-2021 के बीच इसकी शुरुआत की। कुछ सेलेब्रिटी मॉम्स हैं जिन्होंने अपनी शादी के शुरुआती सालों में मातृत्व को अपनाया, जबकि कुछ ऐसी भी हैं जिन्होंने सही समय का इंतजार किया।

ऐसा देखने को मिला है कि बॉलीवुड और पूरे मनोरंजन जगत में कई एक्ट्रेस ने 40 या उससे की उम्र को छूने पर मां बनकर बच्चों का जीवन में स्वागत किया। उन्होंने एक-एक करके पुरानी मान्यताओं और रूढ़ियों को तोड़ा। 30 तक माता-पिता बनने की आम धारणा के खिलाफ इन सेलेब मॉम्स ने समाज को कुछ अलग संदेश दिया।

करीना कपूर (Kareena Kapoor):
कुछ महीने पहले ही मां बनीं करीना कपूर हमारी लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 40 साल की उम्र के बाद एक बच्चे को जन्म दिया। करीना ने इस साल फरवरी के महीने में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। सैफ और करीना ने अभी तक अपने बच्चे का नाम नहीं बताया है और चेहरा भी आंशिक रूप से ही दिखाया। दूसरे बच्चे को करीना ने सोशल मीडिया से भी दूर रखा है।

गौरी खान (Gauri Khan):
सूची में दूसरा नाम शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का है। आर्यन, सुहाना और नन्हे अबराम गौरी की मां के साथ-साथ वह एक मशहूर इंटीरियर डिजाइनर भी हैं। उन्होंने आईवीएफ सरोगेसी के माध्यम से अपने चालीसवें साल में शाहरुख के साथ अपने तीसरे बच्चे का स्वागत किया था।

एकता कपूर (Ekta Kapoor):

प्रसिद्ध निर्माता एकता कपूर ने भी आईवीएफ पद्धति का विकल्प चुना और 42 वर्ष की उम्र में एक बच्चे का स्वागत किया। एकता के बच्चे का नाम रवि कपूर है और अधिकांश स्टार किड्स से अलग वह अपने बच्चे को मीडिया की सुर्खियों से दूर ही रखती हैं।

फराह खान (Farah Khan):

43 साल की उम्र में फराह खान ने शिरीष कुंदर के साथ अपने तीनों बच्चों का स्वागत किया और अब उनका परिवार भी पूरा हो गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।