लाइव टीवी

9 साल में इतनी बदल गईं अग्निपथ में ऋतिक रोशन की 'बहन' बनीं Kanika Tiwari, दिव्यांका त्रिपाठी की हैं कजिन

Kanika Tiwari
Updated Jul 12, 2021 | 21:17 IST

Kanika Tiwari Transformation: फिल्म अग्निपथ में ऋतिक रोशन की बहन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कनिका तिवारी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फोटोज में कनिका का ट्रांसफॉर्मेशन साफ देखा जा सकता है।

Loading ...
Kanika TiwariKanika Tiwari
Kanika Tiwari
मुख्य बातें
  • फिल्म अग्नीपथ में कनिका तिवारी ने ऋतिक रोशन की बहन का किरदार निभाया था।
  • कनिका तिवारी दिव्यांका त्रिपाठी दहिया की कजिन बहन है।
  • कनिका तिवारी सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं।

मुंबई. साल 2012 में आई फिल्म अग्निपथ में ऋतिक रोशन की बहन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस कनिका तिवारी ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा था। सोशल मीडिया पर कनिका  की कुछ फोटोज सामने आई है। इसमें नौ साल बाद उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन साफ देखा जा सकता है।

कनिका सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। वह अपने इंस्टाग्राम पर बेहद बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं, जिसमें उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन साफ देखा जा सकता है। कनिका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनका जन्म मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ था। अग्नीपथ के अलावा कनिका ने तेलुगु, तमिल और कन्नड़ समेत साउथ की कई फिल्मों में काम किया गया है। 

छह हजार लड़कियों में हुई सिलेक्ट 
अग्निपथ कनिका तिवारी की पहली फिल्म थी। कनिका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन की बहन शिक्षा चौहान के किरदार के लिए लगभग छह हजार लड़कियों का ऑडिशन हुआ था। छह हजार लड़कियों में आखिरकार उनका सिलेक्शन हुआ था। उस वक्त कनिका की उम्र महज 15 साल की थीं। वह 10वीं के बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रही थीं।   

दिव्यांका त्रिपाठी की हैं कजिन    
कनिका तिवारी का टीवी इंडस्ट्री से भी खास कनेक्शन है। कनिका तिवारी दिव्यांका त्रिपाठी की कजिन बहन हैं। एक इंटरव्यू में कनिका तिवारी ने कहा था कि वह दिव्यांका त्रिपाठी को अपना प्रेरणास्त्रोत मानती हैं।

कनिका के मुताबिक जब वह इस किरदार के ऑडिशन की तैयारी कर रही थी तो सबसे पहले बुआ ने धर्मा प्रोडक्शन की सारी जानकारी निकाली और पापा को बताया था। उनके माता-पिता ने भी उनका पूरा सपोर्ट किया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।