लाइव टीवी

IIFA Awards 2022: बीच परफॉर्मेंस में स्टेज से उतरे अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय के साथ किया जमकर डांस

Updated Jun 05, 2022 | 11:42 IST

Abhishek Bachchan Video IIFA Awards 2022: आईफा अवॉर्ड्स 2022 से अभिषेक बच्चन की डांस परफॉर्मेंस का वीडियो सामने आया है। वीडियो में अभिषेक बच्चन स्टेज से उतरकर जमकर डांस कर रहे हैं।

Loading ...
Abhishek Bachchan, Aishwarya Rai
मुख्य बातें
  • IIFA अवॉर्ड्स 2022 तीन और चार जून को अबू धाबी में आयोजित किए गए।
  • अवॉर्ड सेरेमनी से अभिषेक बच्चन की डांस परफॉर्मेंस का वीडियो सामने आया है।
  • अभिषेक बच्चन डांस करते हुए स्टेज से नीचे उतर आए।

Abhishek Bachchan performance in IIFA: आईफा अवॉर्ड्स 2022 में कई सितारों ने खास परफॉर्मेंस दी। इस अवॉर्ड सेरेमनी से अभिषेक बच्चन की परफॉर्मेंस का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में अभिषेक बच्चन अपनी वाइफ ऐश्वर्या राय के पास जाकर डांस कर रहे हैं। इस दौरान उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी मौजूद थीं। फैंस को बच्चन फैमिली की ये केमेस्ट्री काफी पसंद आ रही है। 

अभिषेक बच्चन आईफा में खास परफॉर्मेंस दे रहे थे। अचानक वह स्टेज से नीचे उतर आए। वह अपनी वाइफ ऐश्वर्या राय और बेटी अराध्या बच्चन के साथ जमकर डांस करने लगे। आराध्या बच्चन भी अपने पिता को देखते ही डांस करने लगीं। आपको बता दें कि इससे पहले इस अवॉर्ड सेरेमनी के ग्रीन कार्पेट से अभिषेक, ऐश्वर्या और आराध्या का लुक सामने आया था। ऐश्वर्या राय बच्चन ने प्लेन ब्लैक कलर का गाउन पहना हुआ है। इसके अलावा उन्होंने फ्रंट ओपन लॉन्ग जैकेट कैरी किया है। इस पर गोल्डन और मल्टी कलर की फ्लोरल एंब्रॉयडरी की गई है। एक्ट्रेस ने मिडिल पार्टेड ओपन हेयर स्टाइलिंग की है।

Also Read: IIFA Awards 2022: शेरशाह बेस्ट फिल्म, विक्की कौशल बेस्ट एक्टर, देखें आईफा अवॉर्ड्स 2022 की पूरी लिस्ट

अभिषेक बच्चन की फिल्म को मिला अवॉर्ड 
अभिषेक बच्चन की फिल्म लूडो को बेस्ट ऑरिजनल स्टोरी का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा पंकज त्रिपाठी को फिल्म लूडो के लिए बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल) का अवॉर्ड मिला है। वहीं, फिल्म शेरशाह को बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्शन समेत चार अवॉर्ड्स मिले। सरदार उधम सिंह के लिए विक्की कौशल को बेस्ट एक्टर मेल का अवॉर्ड मिला। वहीं, कृति सेनन को बेस्ट एक्टर फीमेल का खिताब अपने नाम किया। आईफा अवॉर्ड्स की मेजबानी यास द्वीप अबू धाबी में हो रहा है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक बच्चन आखिरी बार फिल्म बॉब बिस्वास और दसवीं में नजर आए थे। इसके अलावा वह SSS-7 फिल्म में नजर आने वाले हैं। वहीं, ऐश्वर्या राय पोन्निनी सेल्वम में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म एक पीरियड फिल्म है। फिल्म को मणि रत्नम डायरेक्ट कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।