लाइव टीवी

विश्व पर्यावरण दिवस पर माधुरी दीक्षित ने लिया प्रण, अजय देवगन ने फैंस को ऐसे किया विश

Updated Jun 05, 2022 | 12:39 IST

World Environment Day 2022 Celebs' wishes: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर अजय देवगन, भूमि पेडनेकर समेत कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर बधाई दी है। जानिए कैसे किया सेलेब्स ने विश...

Loading ...
Madhuri Dixit, Ajay Devgn
मुख्य बातें
  • विश्व पर्यावरण दिवस पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है।
  • अजय देवगन और भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर फैंस को विश किया।
  • माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर खास प्रतिज्ञा ली।

Celebs on World Enviornment Day 2022: दुनिया भर में पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। बॉलीवुड में भी कई सेलेब्स पर्यावरण और उससे जुड़े मुद्दों को लेकर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। इस खास दिन पर अजय देवगन, भूमि पेडनेकर से लेकर दीया मिर्जा तक ने सोशल मीडिया पर खास अंदाज पर अपने फैंस को विश किया है। 

अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट की है। फोटो में वह हरे-भरे पेड़ों के पास नजर आ रहे हैं। फोटो के साथ अजय देवगन ने लिखा, 'जैसा आप खुद को प्यार करते हैं, वैसे ही अपने ग्रह को भी प्यार करें। केवल एक ही पृथ्वी है।' भूमि पेडनेकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'इस विश्व पर्यावरण दिवस पर एसओएस चिल्ड्रन विलेज ऑफ इंडिया के बच्चों के साथ अपना भविष्य का पौधारोपण कर रही हूं।' एक्ट्रेस आगे लिखती हैं, 'चेंज आपसे शुरू होता है। हर छोटा कदम, हर सोच समझकर लिया गया निर्णय आपके घर और आपके ग्रह में बदलाव ला सकता है।'

Also Read: Happy World Environment Day 2022 Wishes, Shayari

माधुरी दीक्षित ने किया पोस्ट
माधुरी दीक्षित ने भी विश्व पर्यावरण दिवस पर एक खास पोस्ट लिखा है। माधुरी दीक्षित ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'आज विश्व पर्यावरण दिवस है। इस मौके पर आज प्रतिज्ञा लेते हैं कि हम प्रकृति रूपी मां की इज्जत करेंगे। हम सभी जीव-जंतुओं की भलाई के लिए पर्यावरण का बचाव करेंगे।' इसके अलावा दीया मिर्जा और जुग जुग जियो की एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली इस खास मौके पर #DownToEarthWithDee हैथटैग के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन रखने वाले हैं।

आपको बता दें कि 50 साल पहले स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में मानव पर्यावरण पर एक सम्मेलन का आयोजन किया गया था। उसी सम्मेलन में विश्व पर्यावरण दिवस के विचार को औपचारिक रूप दिया गया था। साल 1973 में पहली बार विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया था। तब से हर साल  5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।