लाइव टीवी

इलियाना डिक्रूज कर रहीं कटरीना कैफ के भाई को डेट, जानें कौन हैं सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल?

Updated Jul 17, 2022 | 18:25 IST

Ileana D’Cruz dating katrina kaifs brother?: बताया जाता है कि सेबेस्टियन और इलियाना करीब छह महीने से रिलेशनशिप में हैं। सूत्रों का कहना है कि यह कपल अक्सर कटरीना के पुराने आवास बांद्रा में देखा जाता है....

Loading ...
कटरीना के साथ इलियाना।
मुख्य बातें
  • इलियाना डिक्रूज को फिर से प्यार मिल गया है।
  • इलियाना डिक्रूज एक मॉडल सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल को डेट कर रही है?
  • कौन हैं मॉडल सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल?

Ileana D’Cruz Dating?: बॉलीवुड से लगातार सामने आ रही खबरों को पढ़कर ऐसा लग रहा है जैसे प्यार सचमुच इन दिनों हवाओं में है! अब नई चर्चाओं की मानें तो अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज को फिर से प्यार मिल गया है। इस बार इलियाना डिक्रूज एक मॉडल सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल को डेट कर रही है। जो कि लंदन(यूके) के रहने वाले हैं। इतना ही नहीं सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल, अभिनेत्री कटरीना कैफ के भाई हैं। सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल को आखिरी बार मुंबई और राजस्थान में देखा गया था, जहां उनकी बहन कटरीना कैफ की शादी पिछले साल हुई थी। 

बताया जाता है कि सेबेस्टियन और इलियाना करीब छह महीने से रिलेशनशिप में हैं। सूत्रों का कहना है कि यह कपल अक्सर कटरीना के पुराने आवास बांद्रा में देखा जाता है। साथ इलियाना के पैड पर, शहर के उसी हिस्से के आसपास और लंदन में भी इन्हें घूमते हुए देखा जा चुका है। अपने अकाउंट को सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल ने प्राइवेट रखा हुआ है। साथ ही सेबेस्टियन और इलियाना एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो भी करते हैं।

पढ़ें- सुष्मिता सेन-रिया चक्रवर्ती से आर्यन खान तक, जानिए इस हफ्ते की बॉलीवुड की बड़ी खबरें

इन रिपोर्ट्स को उस वक्त हवा मिली जब इलियाना डिक्रूज ने कटरीना कैफ के बर्थडे पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। मालदीव में बीच किनारे सेलिब्रेट की गईं कटरीना की बर्थडे पार्टी की फोटोज में इलियाना डिक्रूज, इसाबेल, विक्की कौशल और सेबेस्टियन भी नजर आ रहे हैं। 

इलियाना का लंदन में भी सेबेस्टियन के घर के पास ही रहती हैं। ऐसे में चर्चा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि अदाकारा इलियाना डिक्रूज कुछ वक्त पहले तक एक इंग्लिश फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन के साथ रिलेशनशिप में थी। उस वक्त दोनों की सीक्रेट वेडिंग तक की खबर सामने आई थी। हालांकि बाद में इलियाना डिक्रूज और एंड्रयू नीबोन का ब्रेकअप हो गया।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।