लाइव टीवी

Independence Day 2021: दिलीप कुमार, दीना पाठक से ए.के. हंगल तक, इन एक्टर्स ने लड़ी आजादी की लड़ाई

Updated Aug 14, 2021 | 18:08 IST

Independence Day 2021:स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है। जानिए बॉलीवुड के वो एक्टर्स जिन्होंने आजादी की लड़ाई का हिस्सा लिया।

Loading ...
Dilip Kumar, AK Hangal
मुख्य बातें
  • देशभर में 15 अगस्त को 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा।
  • देश के आजादी के लिए कई लोगों ने अपनी जान की कुर्बानी दी।
  • बॉलीवुड के भी कई सेलेब्स आजादी की लड़ाई में शामिल हो चुके हैं।

मुंबई. 15 अगस्त को पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इस आजादी को पाने के लिए लाखों लोगों ने जेल की यातनी सही तो कई ने फांसी के फंद को हंसते-हंसते चूम लिया। बॉलीवुड के कई सेलेब्स भी आजादी के आंदोलन का हिस्सा रहे हैं। इसमें दिलीप कुमार से लेकर ए.के.हंगल तक का नाम शामिल हैं। 

दिलीप कुमार एक्टर के साथ-साथ आजादी के आंदोलन में जेल भी जा चुके हैं। दिवंगत एक्टर ने अपनी जीवनी Substance And Shadow में बाताया है कि उन्होंने आजादी के आंदोलन के सपोर्ट में पुणे में भाषण दिया था। इसके बाद उन्हें अंग्रेजी हुकूमत ने जेल में डाल दिया था। दिलीप कुमार को पुणे के यरवदा जेल में बंद किया गया। यहां उन्होंने सत्याग्राहियों के सपोर्ट में भूख हड़ताल की थी। हालांकि, अगले दिन उन्हें छोड़ दिया गया। 

दीना पाठक और चंद्रशेखर वैद्य
बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुप्रिया-रत्ना पाठक की मम्मी दीना पाठक भी आजादी की लड़ाई में शामिल हो चुकी हैं। इस कारण उन्हें मुंबई की सेंट जेवियर्स कॉलेज से उन्हें निकाल दिया गया था। इसके बाद उन्होंने दूसरे कॉलेज में पढ़ाई कर अपनी बी.ए. की डिग्री ली।

टीवी सीरियल रामायण में आर्य सुमंत का किरदार निभाने वाले चंद्रशेखर वैद्य आजादी के आंदोलन का हिस्सा रह चुके हैं। साल 1942 में चंद्रशेखर भारत छोड़ो आंदोलन का हिस्सा बने थे।

ए.के.हंगल 
शोले के रहीम चाचा यानी ए.के.हंगल ने आजादी के आंदोलन में हिस्सा लिया था। साल 1929 से लेकर 1947 तक ए.के हंगल ने आजादी की लड़ाई लड़ी थी। उन्हें दो साल तक कराची की जेल में भी रखा गया था। 

ए.के.हंगल ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मैं अंग्रेजों से भी नहीं डरता था। उनके सामने भी सिर ऊंचा करके चलता था। अंग्रेजों के हावभाव ऐसे होते थे कि लोग देखकर ही डर जाते थे, लेकिन मैं कभी नहीं डरा।' साल 1949 में वह जेल से छूटे और भारत आ गए थे।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।