लाइव टीवी

सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर फूटा सेलेब्स का गुस्सा, मीका सिंह बोले- 'पंजाबी होने पर आज आ रही है शर्म'

Updated May 29, 2022 | 23:12 IST

Celebs reaction on Sidhu Moosewala death: सिद्धू मूसेवाला की हत्या पर सोशल मीडिया पर सेलेब्स श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं, इस हत्याकांड पर कई सितारों का गुस्सा भी फूटा है। जानिए सेलेब्स कैसे कैसे दे रहे हैं सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि...

Loading ...
Sidhu Moosewala
मुख्य बातें
  • सिद्धू मूसेवाला की हत्या से फैंस और सेलेब्स में शोक की लहर है।
  • बॉलीवुड, टीवी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
  • मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'उन्हें पंजाबी होने में शर्म महसूस हो रही है।'

Celebs on Sidhu Moose wala Death: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या (Sidhu Moosewala) से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सिद्धू की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या की गई थी। सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस, बॉलीवुड, टीवी जगत और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।  मीका सिंह ने सोशल मीडिया पर इस घटना की निंदा करते हुए लिखा कि उन्हें पंजाबी होने में आज शर्म महसूस हो रही है।  

कपिल शर्मा (Kapil Sharma on Sidhu Moosewala) ने सिद्धू की फोटो ट्वीट कर लिखा, 'सतनाम वाहे गुरु'  बेहद दुखद। एक बेहतरीन इंसान और महान आर्टिस्ट। भगवान उनके परिवार को शक्ति दें।' शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) ने ट्विटर पर लिखा, 'किसी का जवान बेटा या पोता इस दुनिया से चला जाए, इससे बड़ा दुनिया में कोई दुख नहीं होता है। वाहे गुरुजी मेहर करो। बिग बॉस 9 के विनर प्रिंस नरूला (Prince Narula) ने सोशल मीडिया पर सिद्धू और उनकी मम्मी की फोटो शेयर कर लिखा, 'भाई कुछ लिखने को नहीं है बस रोना आ रहा है। वाहे गुरु परिवार पर मेहर करें।' 

Also Read: Sidhu Moose Wala Death News LIVE Updates

मीका सिंह ने लिखा- 'पंजाबी होने पर आ रही शर्म'
करण कुंद्रा (Karan Kundra) ने श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'पंजाब से दुखद खबर आ रही है। ये सही नहीं हुआ। भगवान आत्मा को शांति दें।' बिग बॉस 15 ओटीटी विनर दिव्या अग्रवाल ने लिखा, 'वह मेरी प्रेरणा थे। मेरा दिल आज रो रहा है। काला दिन।' सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) ने लिखा, 'मैं हमेशा कहता हूं कि मुझे पंजाबी होने पर गर्व है लेकिन, आज मुझे ऐसा कहते हुए शर्म महसूस हो रही है। 28 साल का एक जवान और टैलेंटेड लड़का, जो बेहद पॉपुलर था और जिसका उज्जवल भविष्य था उसे पंजाब में पंजाबी ने मार दिया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।'



बॉलीवुड सेलेब्स ने भी दी श्रद्धांजलि
बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी है। विक्की कौशल ने इंस्टा स्टोरी में लिखा, 'दिल नहीं मान रहा है।' स्वरा भास्कर ने लिखा, 'ये बेहद दुखद है। मूसेवाला उन आर्टिस्ट में से एक थे जिन्होंने किसान आंदोलन को सबसे पहले सपोर्ट किया था। परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।' अजय देवगन ने लिखा, 'सिद्धू मूसेवाला के निधन से सन्न हूं। वाहे गुरु उनके परिवार और करीबियों को इस दुख की घड़ी में ताकत दें। अभी भी मेरे मन को मनाने की कोशिश कर रहा हूं।' 

सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर विशाल ददलानी (Vishal Dadlani) ने ट्वीट कर लिखा, 'मैं सिद्धू मूसेवाला को केवल उनके गानों के जरिए जानता था। फिर भी उनके निधन की खबर ने अंदर से तोड़ दिया है। भारत में बहुत कम विशुद्ध मॉडर्न आर्टिस्ट हैं। वह इस लिस्ट में सबसे ऊपर थे। मेरे पास शब्द नहीं है। वह एक लिजेंड थे, उनकी आवाज, हिम्मत और उनके शब्द कभी नहीं भूले जा सकते हैं। बेहद दुखद दिन।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।