लाइव टीवी

Kareena Kapoor, बच्चन परिवार से Deepika Padukone तक, जानिए वॉट्सऐप ग्रुप में क्या बातें करते हैं ये सेलेब्स

Updated Aug 09, 2021 | 17:55 IST

Bollywood Celebs whatsapp group: प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, बच्चन परिवार से लेकर करीना कपूर तक जानिए अपने वॉट्सऐप ग्रुप में क्या बातें करते हैं बॉलीवुड सेलेब्स...

Loading ...
Bollywood Celebs WhatsApp group
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड सेलेब्स आम लोगों की तरह वॉट्सऐप ग्रुप पर बेहद एक्टिव रहते हैं।
  • दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर अपने फैमिली वॉट्सऐप ग्रुप का स्क्रीनशॉट शेयर कर चुकी हैं।
  • कॉफी विद करण में कई सेलेब्स ने अपने वॉट्सऐप ग्रुप का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

मुंबई. बॉलीवुड सेलेब्स की लाइफ को लेकर फैंस के बीच काफी दिलचस्पी होती है। यकीन मानिए उनकी लाइफ बिल्कुल आम आदमी जैसी होती है। इसकी एक मिसाल है सेलेब्स का वॉट्सऐप ग्रुप। प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, बच्चन परिवार से लेकर करीना कपूर तक अपने वॉट्सऐप ग्रुप में क्या बातें होती है इसका खुलासा कर चुके हैं। 

दीपिका पादुकोण ने पिछले साल इंस्टाग्राम पर अपने फैमिली वॉट्सऐप ग्रुप का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। इसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह उनके सास-ससुर थे। दीपिका ने अपने पति का नंबर हैंडसम नाम से सेव किया है। वहीं, अपने ससुर का पूरा जगजीत सिंह भवनानी नाम से सेव है। इस ग्रुप में उनके माता-पिता प्रकाश पादुकोण और उजाला पादुकोण भी हैं। ग्रुप में रणवीर सिंह के इंटरव्यू के बारे में चर्चा हो रही है।  

करीना कपूर खान और प्रियंका चोपड़ा
करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में करीना कपूर ने बताया कि उनका एक वॉट्सऐप ग्रुप हैं, जिसमें उनके अलावा करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा हैं। इस ग्रुप का नाम गट्स है। इसमें ये चारों दोस्त किसने पार्टी में क्या पहना और किसने क्या कहा इस पर चर्चा होती है। वहीं, प्रियंका चोपड़ा की बहन मनारा चोपड़ा ने बताया कि उनका फैमिली ग्रुप 'द चोपड़ा' है। इस ग्रुप में जो जहां हैं वहां से फोटो शेयर करते हैं। 

बच्चन परिवार और जान्हवी कपूर का परिवार
अभिषेक बच्चन और उनकी बहन श्वेता बच्चन ने कॉफी विद करण में  बताया था कि उनका एक फैमिली वॉट्सऐप ग्रुप है। यहां वह हर चीज की चर्चा करते हैं। जया बच्चन इसमें इमोशनल मैसेज, फोटो और वीडियो भेजती हैं। इसके अलावा जब कोई फ्लाइट पर बैठता है या लैंड होता है तो उसे ग्रुप में बताना होता है।

कॉफी विद करण में ही जान्हवी कपूर ने कहा था कि उनका एक फैमिली ग्रुप है। इसका नाम डैड्स किड्स है। इस ग्रुप में पिता बोनी कपूर बच्चों से जुड़ी अपडेट और वे कहां है इसके बारे में पूछते हैं। साल 2019 में अंशुला कपूर ने फैमिली ग्रुप का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।