लाइव टीवी

लता मंगेशकर से लेकर सिद्धू मूसेवाला और केके तक, इस साल दुनिया को अलविदा कह गए संगीत जगत के ये सितारे

Updated Jun 03, 2022 | 11:37 IST

सिद्धू मूसेवाला, केके समेत संगीत जगत के कई सितारों से इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया है। लता मंगेशकर से लेकर बप्पी लहरी तक कई मशहूर गायकों ने संगीत की एक खूबसूरत विरासत को पीछे छोड़ दिया है।

Loading ...
सिद्धू मूसेवाला और केके ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।
मुख्य बातें
  • संगीत जगत के कई सितारे का इस वर्ष निधन हो गया।
  • सिद्धू मूसेवाला और केके ने कहा दुनिया को अलविदा।
  • स्वर कोकिला लता मंगेशकर और डिस्को किंग बप्पी लहरी ने इस साल ली आखिरी सांस।

Singers who died in 2022: यह साल संगीत जगत के लिए काफी बुरा साबित हुआ है। साल 2022 में संगीत जगत के कई अनमोल सितारे इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर को खोने से लेकर बप्पी लाहिड़ी के आकस्मिक निधन से लेकर युवा कलाकार सिद्धू मूसेवाला (Sidhu moose wala assassination)  की हत्या और कृष्णकुमार कुन्नाथ (केके) के निधन तक, संगीत जगत को एक के बाद एक कई झटकों का सामना करना पड़ा है। इस बात में कोई शक नहीं है कि साल 2022 भारतीय संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति लेकर आया है। अब ऐसे ही कुछ संगीत कलाकारों पर नजर डालते हैं जिन्होंने इस साल दुनिया को अलविदा कह दिया। 

कृष्णकुमार कुन्नाथ (​​केके) (1968 - 2022)

केके के नाम से मशहूर बॉलीवुड सिंगर कृष्णकुमार कुन्नाथ का मंगलवार रात कोलकाता में 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया (KK no more)। निधन से पहले केके ने कोलकाता के गुरुदास कॉलेज के एक संगीत कार्यक्रम में लगभग एक घंटे तक परफॉर्म किया था। 'प्यार के पल' और 'यारों दोस्ती' जैसे अनगिनत हिट गानों के चलते केके ने देश के युवाओं के बीच खासा लोकप्रियता हासिल कर ली थी। 'आंखों में तेरी' (ओम शांति ओम), 'ज़रा सा' (जन्नत), 'खुदा जाने' (बचना ऐ हसीनो) और 'तड़प तड़प' (हम दिल दे चुके) जैसे सदाबहार गानों से केके की आवाज़ हमेशा अमर रहेगी।

सिद्धू मूस वाला (1993 - 2022)

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई, 2022 को पंजाब के मनसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी (sidhu moose wala death)। हाल ही में हुए पंजाब राज्य चुनावों के दौरान कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले सिद्धू को बेशक चुनाव में हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन इसे उनकी लोकप्रियता पर कोई असर नहीं पड़ा। उन्होंने 'सो हाई' (So High)  गाने के साथ दर्शकों से खूब सराहना हासिल की। 'गेम', वार्निंग शॉट्स, लीजेंड, टोचन जैसे गानों के लिए सिद्धू मूसेवाला हमेशा याद किए जाएगें।

बप्पी लाहिड़ी (1952 - 2022)

'डिस्को किंग' उर्फ ​​बप्पी लाहिरी का 15 फरवरी, 2022 को 69 साल की उम्र में निधन हो गया। 19 साल की उम्र में बप्पी ने 'ज़ख्मी' (1975) फिल्म के लिए संगीत कंपोज किया जिसके बाद उन्होंने कभी मुड़कर नहीं देखा। बप्पी लाहिरी ने विभिन्न फिल्मों में अपनी रचनाओं के साथ संगीत जगत में हाहाकार मचा दिया। सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि बंगाली, तेलुगु, तमिल, कन्नड़, गुजराती में उन्होने अपने संगीत की खूबसूरत विरासत को पीछे छोड़ दिया है। उन्हें भारत के पहले 'डिस्को किंग' के रूप में भी जाना जाता है।

लता मंगेशकर (1929 - 2022)

भारत रत्न स्वर्गीय लता मंगेशकर का 92 वर्ष की आयु में 6 फरवरी, 2022 को निधन हो गया। 1940 से 2000 के दशक तक, स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी काम से अपार प्रसिद्धि हासिल की। भारतीय संगीत जगत में उनका योगदान बहुत अधिक रहा है। नाइटिंगेल ऑफ इंडिया, क्वीन ऑफ मेलोडी और द वॉयस ऑफ इंडिया जैसे शीर्षक। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करने के अलावा, संगीत उद्योग में उनके योगदान के लिए लता जी को कई पुरस्कार और सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। जिनमें तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 15 बंगाल फिल्म पत्रकार संघ पुरस्कार, चार फिल्मफेयर भी शामिल हैं। साथ ही लता मंगेशकर को उनके गीत ऐ मेरे वतन के लोगों के लिए सदियों तक याद किया जाएगा.  

एडवा बशीर (1943-2022)

मलयालम के लोकप्रिय प्लेबैक सिंगर एडवा बशीर ने भी 28 मई 2022 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया. उसी रात एक परफॉर्मेंस के दौरान मंच पर ही उनका निधन हो गया। बशीर अपने निधन से कुछ समय पहले दर्शकों को एक गीत सुना रहे थे। जिसके बाद 87 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। 

धर्मेश परमार (1998-2022

रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय से प्रसिद्धि हासिल करने वाले रैपर धर्मेश परमार का निधन 22 मार्च 2022 को हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, MC तोड़ फोड़ के नाम से मशहूर धर्मेल का निधन महज 24 साल की उम्र में एक कार एक्सीडेंट में हुआ था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।