लाइव टीवी

Malaika Arora Bridal Look: 47 की उम्र में Malaika Arora का द‍िखा स्‍टन‍िंग ब्राइडल लुक, लाल लहंगे में दुल्‍हन लुक की फोटोज वायरल

Updated Oct 10, 2021 | 17:41 IST

Malaika Arora Bridal look at Lakme Fashion Week: मलाइका अरोड़ा अभी मॉडलिंग में काफी एक्टिव हैं। मलाइका अक्सर कई फैशन वीक में रैंप वॉक करती हैं। मलाइका अरोड़ा का लैकमे फैशन वीक में ब्राइडल अवतार वायरल हो रहा है।

Loading ...
Malaika Arora Bridal look
मुख्य बातें
  • मलाइका अरोड़ा ने लैकमे फैशन वीक में रैंप वॉक किया है।
  • लैकमे फैशन वीक में मलाइका अरोड़ा ब्राइडल लुक में नजर आ रही हैं।
  • मलाइका अरोड़ा डीप नेक ब्लाउज और रेड कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

मुंबई. मलाइका अरोड़ा फिटनेस के अलावा अपने फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी जानी जाती हैं। मलाइका का एक नया ब्राइडल अवतार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये फोटो लैकमे फैशन वीक की है। 

लैकमे फैशन वीक में मलाइका अरोड़ा ने डिजाइनर अनु क्रिएशन के लिए रैंप वॉक किया। मलाइका अरोड़ा डीप नेक ब्लाउज और रेड कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने बेहद कम मेकअप किया है। मलाइका ने हेवी नेकलेस, मांग टीका और चेरी कलर की लिप्स्टिक से अपने लुक को कंप्लीट किया है। मलाइका ने बालों का बन बनाया है। इसके अलावा उन्होंने मैचिंग दुपट्टा भी कैरी किया है।

सोशल मीडिया पर शेयर की थी फोटो
मलाइका अरोड़ा की एक फोटो पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। मलाइका ने खुद इस फोटो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया था। फोटो में मलाइका अरोड़ा ने एक फॉइल पेपर जैसी ड्रेस पहनी हुई है। मलाइका ने अपने लुक को मैचिंग चोकर बेल्ट और सिल्वर कड़े को भी जोड़ा है। इस लुक को उन्होंने सिल्वर आई शैडो और घुंघराले बाल के साथ कंप्लीट किया है। 

पॉकेट मनी के लिए शुरू की थी मॉडलिंग
मलाइका अरोड़ा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने 90 के दशक में कई म्यूजिक वीडियो में काम किया। इसके अलावा मलाइका अरोड़ा वीजे भी  रह चुकी हैं। 

मलाइका ने एक शो में कहा, 'छोटी सी उम्र में मेरे लिए बेहद चुनौतियों से भरा था। मैं किसी उम्मीद के बिना आई थीं। मुझे लगा कि पॉकेट मनी कमाने का एक शानदार मौका है। मुझे बिल्कुल भी अंदेशा नहीं था कि अंत में ये ही मेरा करियर बन जाएगा।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।