लाइव टीवी

Manika Sheokand Facts: कभी इस वजह से सुनने पड़ते थे ताने, आज मिस इंडिया हरियाणा 2020 बनीं मनिका शियोकंद

Updated Feb 11, 2021 | 17:43 IST

miss india haryana 2020 Manika Sheokand Facts: मनिका शियोकंद बचपन से ही समाज का लड़कियों को लेकर बना नजरिया बदलना चाहती थीं। लड़कियां बोझ होती हैं वो इस मानसिकता को हमेशा के लिए तोड़ना चाहती थीं।

Loading ...
मनिका शियोकंद।
मुख्य बातें
  • मनिका शियोकंद ने वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया हरियाणा 2020 का खिताब अपने नाम कर लिया है।
  • मनिका शियोकंद बचपन से ही समाज का लड़कियों को लेकर बना नजरिया बदलना चाहती थीं।
  • उन्होंने वीएलसीसी मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 में हिस्सा लिया और विजेता बनकर उभरी हैं।

मनिका शियोकंद रातोंरात जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं। मनिका शियोकंद ने वीएलसीसी फेमिना मिस इंडिया हरियाणा 2020 का खिताब अपने नाम कर लिया है। पेशे से इंजीनियर मनिका शियोकंद ने कभी मॉडलिंग में करियर बनाने की कोशिश की थी। बाद में उन्होंने वीएलसीसी मिस इंडिया वर्ल्ड 2020 में हिस्सा लिया और विजेता बनकर उभरीं।

मनिका शियोकंद बचपन से ही समाज का लड़कियों को लेकर बना नजरिया बदलना चाहती थीं। लड़कियां बोझ होती हैं वो इस मानसिकता को हमेशा के लिए तोड़ना चाहती थीं।

मनिका शियोकंद बताती हैं कि उनका मेरा जन्म हुआ था तो माता-पिता को लोगों ने दूसरी बेटी होने पर खूब ताने दिए थे। इसी वजह ने मनिका ने ठान लिया कि वो साबित करके रहेंगी कि लड़कियां बोझ नहीं होती हैं। 

वैसे मनिका शियोकंद एक इंजीनियर तो है ही, साथ साथ वो नेशनल लेवल नेटबॉल प्लेयर भी हैं। वो इवेंट ऑर्गेनाइजर और ओरेटर भी हैं। मनिका शियोकंद ने अपने करियर के लिए काफी मेहनत की है। उन्होंने पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स में भी खूब हार्ड वर्क किया है। इतना ही नहीं जब मनिका शियोकंद ने अपने खर्चे खुद उठाना शुरू किए, तब उनको समाज के लिए भी काम करने का मौका मिला। 

मनिका शियोकंद का मनाना है, 'भले ही मैंने अपनी पहचान बना ली। लेकिन अब भी कई स्टीरियोटाइप तोड़ना है। समाज में बदलाव लाने में अभी भी बहुत टाइम लगेगा। अपनी कंपनी में मैंने एक क्लाइमेंट चेंज डिवीजन खोला है। क्योंकि महिलाएं क्लाइमेट का संरक्षण करने में बड़ा रोल निभाती हैं और इसलिए मैंने SDG में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण पर खास फोकस किया है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।