लाइव टीवी

ऐसी थी स्मृति ईरानी और मौनी रॉय की पहली मुलाकात, 17 साल से वापस नहीं लौटाई ये एक चीज

Updated Mar 23, 2022 | 13:24 IST

Smriti Irani Birthday wishes: स्मृति ईरानी 23 मार्च को अपना बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर एकता कपूर, मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर स्मृति ईरानी को बर्थडे विश किया है।

Loading ...
Smriti Irani, Mouni Roy
मुख्य बातें
  • स्मृति ईरानी 23 मार्च को अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर स्मृति ईरानी को विश किया है।
  • मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर स्मृति ईरानी के लिए लंबा पोस्ट लिखा है।

Ekta Kapoor, Mouni Roy wish for Smriti Irani birthday: केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री और पूर्व एक्ट्रेस स्मृति ईरानी 23 मार्च को अपना बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर टीवी और बॉलीवुड जगत के सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखा है। वहीं, एकता कपूर ने इंस्टा स्टोरी में वीडियो शेयर कर अपनी सबसे खास दोस्त को बधाई दी है। 

एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है।  वीडियो में एकता कपूर के बेटे रवि कपूर फोन कर रहे हैं। एकता अपने बेटे से कहती हैं, 'मासी को विश करो हैप्पी बर्थडे। चलिए अब उनके लिए पोस्ट लिखते हैं।' वीडियो के साथ एकता कपूर ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे स्मृति ईरानी (Smriti Irani Birthday) मासी! हम आपके लिए लव लेटर पोस्ट करना चाहते हैं। क्योंकि आप सबसे अच्छी हैं।' स्मृति ईरानी के अलावा एकता कपूर ने कंगना रनौत को सोशल मीडिया पर विश किया है।

Also Read: कुछ नहीं कर पाएगी ये लड़की'- स्‍मृति ईरानी का हाथ देख पंड‍ित ने की थी ये भव‍िष्‍यवाणी

मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर किया विश 
मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर स्मृति ईरानी के लिए लिखा, 'मेरी प्यारी स्मृति दीदी। आपको बताने के लिए ये मेरी पसंदीदा कहानी है। लगभग 15 साल पहले मैं क्योंकि सास भी कभी बहू थी कि कास्ट में शामिल हुई थीं। मुझे डर लग रहा था कि आप कैसी होंगी। मेरी कल्पना से परे था कि आप मेरे प्रति कितनी अच्छी थीं। कितनी मजबूत, बुद्धिमान, आप सात भाषाएं बोल सकती थीं। आपका शब्दकोश बेहतरीन था। इसके अलावा आपको पढ़ने का शौक। अभी भी मुझे 17 साल पुरानी किताब लौटानी है।  आपने मेरे दिल और दिमाग में जगह बना ली थी।'

मौनी ने लिखा- 'बनना चाहती थीं आप जैसा'   
मौनी रॉय आगे लिखती हैं, 'मैं तब आपके जैसा बनना चाहती थी, मैं अब आप जैसा बनना चाहती हूं। आई लव यू और मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि आपकी जिंदगी बेहतरीन रहे। उम्मीद है कि आप उन लोगों के साथ ये दिन बिताए जो आपको पसंद करें। हैप्पी बर्थडे।'

एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में स्मृति ईरान ने तुलसी का रोल निभाया था। इस शो ने उन्होंने कामयाबी की बुलंदियों पर पहुंचाया। उन्होंने पांच इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स, चार इंडियन टेली अवॉर्ड्स और 8 स्टार परिवार अवॉर्ड्स अपने नाम किए। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।