लाइव टीवी

Nagarjuna Birthday: 42 करोड़ का बंगला- 800 करोड़ की नेटवर्थ, ऐसी लग्जरी लाइफ जीते हैं नागार्जुन

Updated Aug 29, 2021 | 06:41 IST

Nagarjuna Birthday: साउथ सुपरस्टार नागार्जुन आज अपना 62वां बर्थडे मना रहे हैं। नागार्जुन आज करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं। जानिए कितनी है साउथ सुपरस्टार की नेटवर्थ...

Loading ...
Nagarjuna
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड और साउथ के एक्टर नागार्जुन अक्केनेनी आज अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • नागार्जुन साउथ के अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं।
  • ब्रांड एंडोर्समेंट, फिल्मों की फीस और कंस्ट्रक्शन कंपनी के जरिए नागार्जुन की सालाना कमाई करोड़ों रुपए है।

मुंबई.  साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार नागार्जुन 62वां बर्थडे मना रहे हैं। नागार्जुन साउथ के अलावा कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके हैं। नागार्जुन ने साल 1992 में श्रीदेवी और अमिताभ बच्चन की फिल्म खुदा गवाह से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि, इससे पहले ही वह साउथ का एक बड़ा नाम हो गए थे। आज नागार्जुन की नेट वर्थ लगभग 850 करोड़ रुपए है। 

नागार्जुन के पिता नागेश्वर राव अक्किनेनी (ए.एन.आर) तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का लेजेंड एक्टर थे। नागार्जुन अन्नपूर्णा स्टूडियो के मालिक हैं। ये स्टूडियो करीब 7 एकड़ में फैला हुआ है। नागार्जुन इस प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इसके अलावा नागार्जुन NNN रियलिटी इंटरप्राइजेज के फाउंडिंग पार्टनर भी हैं। ब्रांड एंडोर्समेंट, फिल्मों की फीस और कंस्ट्रक्शन कंपनी के जरिए नागार्जुन की सालाना कमाई लगभग 30 करोड़ रुपए है। 

ऐसा है कार कलेक्शन 
नागार्जुन के कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास रेंज रोवर इवोक्यू है। इसकी कीमत 65 लाख रुपए है। इसके अलावा उनके पास ऑडी ए7 कार है। इस कार की कीमत 1.02 करोड़ रुपए है। वहीं, उनके पास बीएमडब्लू 7 सीरीज की कार है। इसकी कीमत 1.32 करोड़ रुपए है। नागार्जुन के पास मर्सडीज एस क्लास की कार है। इसकी कीमत लगभग 3 करोड़ रुपए है।

ब्रह्मास्त्र में आएंगे नजर 
 नागर्जुन की प्रॉपर्टी की बात करे तो उनके पास हैदराबाद के फिल्म नगर में शानदार बंगला है। इस बंगले की कीमत लगभग 40 करोड़ रुपए है।   इसके अलावा मां टीवी के बड़े शेयर होल्डर हैं। अन्नपूर्णा स्टूडियोज, एन-कन्वेंशन सेंटर, मुंबई मास्टर्स ऑफ इंडियन बैडमिंटन लीग के सह-मालिक भी हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो नागार्जुन अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे। फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम रोल में हैं। आपको नागार्जुन के बेटे अखिल अक्किनेनी, नागा चैतन्या और बहू समांथा भी बहुत बड़े मूवी स्टार हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।