लाइव टीवी

इस दिन हुई थी नीतू कपूर और ऋषि कपूर की आखिरी बातचीत, अगले दिन हो गए थे अस्पताल में भर्ती

Updated May 08, 2022 | 09:13 IST

Neetu Kapoor and Rishi Kapoor: ऋषि कपूर के निधन के दो साल बाद भी नीतू कपूर उनकी लाइफ से जुड़े कई बातें शेयर कर रहे हैं। नीतू कपूर ने बताया कि आखिरी बार दोनों की बात कब हुई थी।

Loading ...
Rishi Kapoor, Neetu Kapoor
मुख्य बातें
  • नीतू कपूर ने एक बार फिर ऋषि कपूर को याद किया है।
  • नीतू कपूर ने अपनी और ऋषि कपूर की आखिरी बातचीत का किस्सा शेयर किया।
  • नीतू कपूर ने बताया कि अपने सगाई की एनिवर्सरी के दिन आखिरी बार बात की।

मुंबई. नीतू कपूर इन दिनों रिएलिटी शो डांस दीवाने जूनियर में बतौर जज शामिल हो रही है। इस शो में नीतू कपूर अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर से जुड़ी कई यादें शेयर कर रही हैं। अब नीतू कपूर ने ऋषि कपूर से अपनी आखिरी बात का किस्सा शेयर किया।नीतू कपूर ने बताया कि उनकी और ऋषि कपूर की आखिरी बार अपनी इंगेजमेंट एनिवर्सरी के दिन बात हुई थी। 

नीतू कपूर ने बताया कि, '13 अप्रैल 2020 ये आखिरी दिन था जब मेरी और ऋषि कपूर की बात हुई थी। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर में रख दिया गया था। ये हमारी इंगेजमेंट एनिवर्सरी थी।' गौरतलब है कि नीतू कपूर और ऋषि कपूर की 13 अप्रैल 1979 को सगाई हुई थी। नीतू कपूर ने बताया कि रणबीर और आलिया की शादी 14 अप्रैल को हुई थी। इससे एक दिन पहले यानी 13 अप्रैल को घर पर ऋषि कपूर के लिए पूजा रखी गई थी। वहीं, एक्ट्रेस के मुताबिक ऋषि कपूर का ट्रीटमेंट से गुजरते देखना काफी भयानक था। दिवंगत एक्टर काफी कुछ कहना चाहते थे लेकिन, वह बोल नहीं सके।  

 

Also Read: ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू कपूर, बोलीं- रोज कोई ना कोई उनकी याद दिला देता है

कहा- 'रोज कोई न कोई उनकी याद दिलाता है' 
नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने इससे पहले सीरियल डांस दीवाने जूनियर में ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, 'हम दोनों के बीच कुछ तो कनेक्शन होगा। अभी ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन को दो साल होने वाले हैं। मैं आप से मिली। मैं रोज किसी न किसी से मिलती हूं और रोज कोई ना कोई मुझे उनकी याद दिला देता है। सबकी एक कहानी है उनके साथ। और सब इतनी खुशी से याद करते हैं।' नीतू को बताती हैं कि उनकी और ऋषि कपूर की साल 1974 में ऋषि कपूर से मुलाकात हुई थी। 

साल 2020 में ऋषि कपूर का कैंसर के कारण निधन हो गया था। वह दो साल से कैंसर जैसी भयानक बीमारी से जूझ रहे थे। इस दौरान नीतू कपूर उनके साथ रही थी। ऋषि कपूर निधन से कुछ महीने तक रणबीर कपूर की शादी की तैयारी कर रहे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो नीतू कपूर अब फिल्म जुग जुग जियो में नजर आएंगी। फिल्म में वरुण धवन और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। इसके अलावा अनिल कपूर भी फिल्म में हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।