लाइव टीवी

खुशी कपूर और न्यासा देवगन रेस्टोरेंट के बाहर हुईं स्पॉट, पैपराजी को पोज नहीं देने पर यूजर्स बोले- इनको किस बात का एटीट्यूड है!

khushi and nysa devgn
Updated Sep 02, 2022 | 01:22 IST

खुशी कपूर और न्यासा देवगन हाल ही में रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खुशी और न्यासा दोनों ने ही पैपराजी को कोई पोज नहीं दिया।

Loading ...
khushi and nysa devgnkhushi and nysa devgn
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
khushi and nysa devgn
मुख्य बातें
  • खुशी कपूर और न्यासा देवगन साथ में पहुंची डिनर डेट पर
  • खुशी और न्यासा का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है
  • खुशी कपूर द आर्चीज से करेंगी एक्टिंग में डेब्यू

बॉलीवुड स्टार्स किड्स अक्सर अपने ग्लैमरस लुक्स और स्टाइल की वजह से चर्चा में रहते हैं। फैंस स्टार्स किड्स के डेब्यू का इंतजार बेसब्री से करते हैं। जाह्नवी कपूर की छोटी बहन खुशी कपूर जल्द डेब्यू करने वाली हैं। खुशी अपने डेब्यू से पहले ही लाइमलाइट में हैं। खुशी की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। खुशी जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से एक्टिंग में डेब्यू करने वाली हैं। एक्ट्रेस हाल ही में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं। खुशी के अलावा अजय देवगन की बेटी न्यासा भी साथ में स्पॉट हुईं। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

खुशी और न्यासा साथ में डिनर के लिए एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं। न्यासा पिंक कलर की शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को कलरफुल जैकेट के साथ कंप्लीट किया था। न्यासा ने हालांकि फोटो ग्राफर्स को कोई पोज नहीं दिया। न्यासा के बाद खुशी कपूर पहुंचीं। खुशी ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आईं। खुशी ने भी पैपराजी को कोई पोज नहीं दिया और सीधे अंदर चली गईं। खुशी और न्यासा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

खुशी और न्यासा देवगन हुईं रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट

ये भी पढ़ें -

Sidharth Shukla death: सीने में दर्द के बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने मांगा था पानी, जानिए क्या हुआ था उस आखिरी रात?

न्यासा देवगन के डेब्यू का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। न्यासा ने कुछ प्रोजेक्ट्स में बतौर मॉडल रैंप वॉक शुरू किया है। काजोल और अजय देवगन ने हमेशा न्यासा के बॉलीवुड डेब्यू की बातों को अफवाह बताया है। न्यासा इससे पहले भी जाह्नवी कपूर के साथ लंच डेट पर नजर आई थीं। न्यासा और जाह्नवी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।

द आर्चीज से खुशी कपूर करेंगी डेब्यू

वहीं, अगर खुशी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करे तो वो जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज में नजर आएंगी। इस फिल्म को अगले साथ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। खुशी के साथ शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय ननंदा भी एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।