लाइव टीवी

32 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी के मालिक हैं प्रकाश राज, कार खरीदने के लिए लिया है 55 लाख रुपए लोन

Updated Mar 26, 2022 | 07:36 IST

Prakash Raj Net worth: प्रकाश राज 26 मार्च को 57 साल के हो गए हैं। प्रकाश राज कभी थिएटर में काम करके 300 रुपए महीना कमाते थे। एक्टर आज करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक हैं। जानिए कितनी है प्रकाश राज की नेटवर्थ...

Loading ...
Prakash Raj
मुख्य बातें
  • प्रकाश राज 26 मार्च को अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • प्रकाश राज ने साल 1994 में तमिल फिल्मों से डेब्यू किया था।
  • प्रकाश राज आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।

Prakash Raj Birthday: बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले प्रकाश राज 26 मार्च को 57 साल के हो गए हैं। बेंगलुरु में जन्में प्रकाश राज का असली नाम प्रकाश राय है। साल 1994 में प्रकाश राज ने तमिल फिल्म ड्यूट से डेब्यू किया था। इससे पहले वह थिएटर में काम करते थे, जहां उन्हें प्रति माह 300 रुपए मिलते थे। प्रकाश ने बॉलीवुड में वॉन्टेड, दबंग 2, सिंघम जैसी फिल्मों में विलेन का रोल निभाया था।  

प्रकाश राज ने साल 2019 लोकसभा चुनाव में कर्नाटक के बैंगलोर सेंट्रल सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था। प्रकाश राज के चुनावी एफिडेविट के मुताबिक उनके पास 32 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इसके अलावा उनके पास आठ करोड़ रुपए की देनदारी भी है। प्रकाश राज के पास 265 ग्राम गोल्ड और 20 ग्राम डायमंड है। इसकी कुल कीमत 18 लाख रुपए है। वहीं, प्रकाश राज की वाइफ के पास 210 ग्राम गोल्ड है, जिसकी कीमत छह लाख है। प्रकाश राज के ज्वेलिरी की कुल कीमत 24 लाख रुपए है।

Also Read: इस एक्टर के 5 साल के बेटे की हो गई थी मौत, फिर 12 साल छोटी कोरियोग्राफर से की शादी 

इन लग्जरी कार के हैं मालिक 
प्रकाश राज के पास कई लग्जरी कार का कलेक्शन है। एक्टर के पास टोयोटा इनोवा कार है, इसकी कीमत 17 लाख से अधिक है। इसके अलावा BMW 520D है। इस कार की कीमत 45 लाख से अधिक है। प्रकाश राज की सबसे महंगी कार मर्सडीज बेंज है। इसकी कीमत करीब 63 लाख रुपए से अधिक है। इसके अलावा उनके पास ISUZU V, बोलेरो मैक्सी ट्रक, ऑडी क्यू 3 जैसी कार भी है। प्रकाश राज ने कार खरीदने के लिए 55 लाख रुपए से अधिक का लोन भी लिया है।

प्रकाश राज ने की दो शादियां
प्रकाश राज ने दो शादियां की है। उनकी पहली शादी साउथ एक्ट्रेस ललिता कुमारी से 1994 में हुई थी। इस शादी से उन्हें तीन बच्चे हुए, दो बेटियां और एक बेटा । प्रकाश राज का बेटा जब पांच साल का था तब उसकी मृत्यु हो गए। साल 2009 में प्रकाश राज ललिता से अलग हो गए।

साल 2010 में फिल्म की शूटिंग के सेट पर उनकी मुलाकात पोनी वर्मा से हुई थी। साल 2010 में दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के लिए उन्होंने अपनी बेटियों से इजाजत ली थी। इस शादी से उन्हें एक बेटा वेदांत है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।