लाइव टीवी

Priyanka Chopra tattoo: निक जोनस नहीं इनके लिए गुदवाया प्रियंका चोपड़ा ने नया टैटू, जानिए क्या है खास रिश्ता

Updated Jun 19, 2021 | 17:43 IST

Priyanka Chopra new tatto: प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपना नया टैटू फ्लॉन्ट किया है। अपना ये नया टैटू प्रियंका चोपड़ा ने किसी खास को डेडिकेट किया है। जानिए कौन है ये खास...

Loading ...
Priyanka Chopra Tattoo
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शरीर पर नया टैटू गुदवाया है।
  • प्रियंका ने अपने इंंस्टा स्टोरी में टैटू फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की है।
  • प्रियंका का ये टैटू उनके पति निक जोनस के लिए नहीं है।

मुंबई. टैटू बी टाउन के कई सेलेब्स के स्टाइल स्टेटमेंट को कई गुना बढ़ा देता है। यही नहीं, सेलेब्स इसका इस्तेमाल अपने पार्टनर के प्रति अपने प्यार का इजहार करने के लिए भी करते हैं। अब प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने शरीर में एक खास टैटू बनवाया है। लेकिन, ये उनके पति निक जोनस के लिए नहीं हैं। 

फ्लॉन्ट किया टैटू
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर नया टैटू फ्लॉन्ट किया है। प्रियंका चोपड़ा का टैटू उनके पैर के टखने के पास बनाया है। टैटू में उनकी पेट डॉग्स के तीन पंजे बनवाए हैं। फोटो के साथ प्रियंका ने लिखा, ,'समर नेल्स... समर टैटू।' आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के पास कुल तीन डॉग हैं। इन तीनों के नाम है- डायना, गीनो और पांडा। 

डायना के नाम से बनाया इंस्टा अकाउंट 
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपनी पेट डॉग डायना का डायरीज ऑफ डाइना के नाम से अकाउंट भी बनाया है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर कह चुकी हैं कि वह अपने पेट्स की प्राउड मम्मी हैं। टैटू की बात करें तो ये प्रियंका के शरीर में ये दूसरा टैटू है। पहला टैटू प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता की याद में गुदवाया था। उन्होंने पिता की याद में अपनी कलाई में लिखा, 'डेडी लिटिल गर्ल'।

वेब सीरीज में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार नेटफ्लिक्स की फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके अपोजिट राजकुमार राव थे। प्रियंका इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी थीं। 

प्रियंका चोपड़ा अब जल्द ही वेब सीरीज में डेब्यू करने जा रही हैं। प्रियंका अमेजन की वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आएंगी। पीसी फिलहाल इसकी शूटिंग लंदन में कर रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।