लाइव टीवी

मदर्स डे पर प्रियंका चोपड़ा ने फैंस को दिया तोहफा, दिखाई बेटी मालती मेरी की पहली झलक

Updated May 09, 2022 | 07:10 IST

Priyanka Chopra Daughter Photo: प्रियंका चपोड़ा ने मदर्स डे के मौके पर फैंस को तोहफा दिया है। प्रियंका ने अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस की पहली फोटो शेयर की है। देखें प्रियंका चोपड़ा की बेटी की पहली फोटो...

Loading ...
Priyanka Chopra daughter
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा ने मदर्स डे पर बेटी मालती की पहली फोटो शेयर की है।
  • प्रियंका चोपड़ा ने फोटो में अपनी बेटी को गोद में उठाया है।
  • प्रियंका चोपड़ा ने अपने पोस्ट में बताया कि उनके लिए पिछले कुछ महीने कैसे थे।

Priyanka Chopra Daughter first photo. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस साल बेटी के पेरेंट्स बने थे। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की थी। इसके बाद से ही फैंस उनकी बेटी की पहली झलक देखने के लिए उत्साहित थे। अब फैंस का इंतजार खत्म हुआ। मदर्स डे के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ फोटो शेयर की है। 

प्रियंका चोपड़ा ने मदर्स डे के मौके पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्ट में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी माल्ती मेरी जोनस चोपड़ा को अपनी गोद उठाए हुए हैं। वहीं, प्रियंका के पति निक जोनस अपनी बेटी को देख रहे हैं। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, 'इस मदर्स डे हम आपको अपने पिछले कुछ महीनों के बेहतरीन एक्सपीरियंस बताना चाहते हैं, जो हम जानते हैं कि हर किसी ने अनुभव किए होंगे। 100 दिन से भी ज्यादा एनआईसीयू में रहने के बाद अब अपनी नन्हीं परी को घर लेकर आए।'

Also Read: प्रियंका चोपड़ा की बेटी का नाम है बेहद खास, संस्कृत में ये है नाम का मतलब

पिछले कुछ महीने चुनौती पूर्ण
प्रियंका चोपड़ा आगे लिखती हैं, 'हर परिवार का सफर अपने आप में अनोखा होता है। इसमें एक स्तर का विश्वास चाहिए होता है। हमारे लिए पिछले कुछ महीने चुनौतीपूर्ण थे, जिसे अब पीछे मुड़कर देखने पर पता चलता है कि ये कितने अनमोल पल थे। हम लोग बेहद खुश थे कि हमारी छोटी बेटी अब घर आ गई है। मैं लॉस एंजेलिस के अस्पताल के हर डॉक्टर, नर्स और स्पेशलिस्ट को धन्यवाद करना चाहती हूं, जिन्होंने निस्वार्थ भाव से हमारी मदद की। हमारी लाइफ का नया अध्याय अब शुरू होता है। हमारी बेटी बेहतरीन है। मम्मी और डैडी आपसे बहुत प्यार करते हैं।'

प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट में आगे फैंस और सभी माओं को मदर्स डे विश किया है। इसके अलावा प्रियंका ने अपने पति निक जोनस को टैग करते हुए लिखा है, 'निक जोनस मुझे मां बनाने के लिए शुक्रिया। आई लव यू।' आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने बेटी के जन्म के तीन महीने बाद उसके नाम- मालती मेरी चोपड़ा जोनस का खुलासा किया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।