लाइव टीवी

करोड़ों की नेटवर्थ और प्रॉपर्टी के मालिक हैं विजय देवरकोंडा, कभी नहीं थे किराया देने के पैसे

Updated May 09, 2022 | 08:30 IST

Vijay Devarkonda Birthday: साउथ के पॉपुलर एक्टर विजय देवरकोंडा नौ मई को अपना बर्थडे मना रहे हैं। विजय देवरकोंडा के पास कभी किराया देने के पैसे नहीं थे। जानिए कितनी है विजय देवरकोंडा की नेटवर्थ और प्रॉपर्टी....

Loading ...
Vijay Devarkonda
मुख्य बातें
  • साउथ के पॉपुलर एक्टर विजय देवरकोंडा 9 मई को अपना बर्थडे मना रहे हैं।
  • विजय देवरकोंडा को पहचान फिल्म अर्जुन रेड्डी से मिली थी।
  • विजय देवरकोंडा आज करोड़ों की नेटवर्थ के मालिक हैं।

मुंबई. साउथ फिल्मों के पॉपुलर एक्टर विजय देवरकोंडा नौ मई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। विजय देवरकोंडा का जन्म 9 मई 1989 को हैदराबाद में हुआ था। विजय देवरकोंडा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2011 में रोमांटिक कॉमेडी फिल्म नुव्विला से की थी। इसके बाद वह अर्जुन रेड्डी, महानती और डियर कॉमरेड जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

विजय देवरकोंडा की गिनती आज सबसे पॉपुलर एक्टर में होती है। हालांकि, एक वक्त उनके पास रेंट देने के भी पैसे नहीं थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विजय देवरकोंडा 30 करोड़ रुपए की नेटवर्थ के मालिक हैं। वह सालाना छह करोड़ रुपए से अधिक की कमाई करते हैं। फिल्मों के अलावा विजय ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए कमाई करते हैं। विजय फीस के अलावा फिल्मों से प्रॉफिट में शेयर भी लेते हैं। इसके अलावा ब्रांड को एंडोर्स करने के लिए भी मोटी रकम चार्ज करते हैं।

Also Read: धमाकेदार किरदार में नजर आएंगे साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा, एक्टर ने किया JGM के रिलीज का खुलासा

ऐसा है कार कलेक्शन
विजय देवरकोंडा के पास हैदराबाद के जुबली हिल्स में बंगला है। ये बंगला उन्होंने 15 करोड़ रुपए में खरीदा है। विजय अपने पेरेंट्स भाई आनंद के साथ इस नए घर पर रहते हैं। विजय ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी थी। वहीं, कार कलेक्शन की बात करें तो उनके कार कलेक्शन में कई लग्जरी कार शामिल हैं। इसमें रेंज रोवर, मर्सडीज बेंज, ऑडी जैसी कार भी शामिल हैं। इनकी कीमत चार करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। 

सोशल वर्क में भी एक्टिव
विजय सोशल वर्क में भी काफी एक्टिव रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें फिल्म अर्जुन रेड्डी के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। इस अवॉर्ड को उन्होंने नीलाम किया था। नीलामी में मिले 25 लाख रुपए उन्होंने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में डोनेट कर दिए थे। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा अब फिल्म लाइगर में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में विजय के अपोजिट अनन्या पांडे लीड रोल में हैं। फिल्म में विजय एक बॉक्स के किरदार में नजर आने वाले हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।