लाइव टीवी

पंजाबी इंडस्ट्री की हिट एक्ट्रेस सरगुन मेहता ने अक्षय की कटपुतली में जीता दर्शकों का दिल, क्या बॉलीवुड में मिलेगा बड़ा ब्रेक

Updated Sep 02, 2022 | 22:42 IST

Sargun Mehta Bollywood Debut in Cuttputlli : अक्षय कुमार की फिल्म कटपुतली से सरगुन मेहता ने डेब्यू किया। एक्ट्रेस की दमदार एक्टिंग की हर किसी ने तारीफ की। इस फिल्म के बाद क्या सरगुन को मिलेगा बॉलीवुड में बड़ा ब्रेक।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
sargun mehta
मुख्य बातें
  • सरगुन मेहता ने अक्षय कुमार की कटपुतली से किया बॉलीवुड में डेब्यू
  • सरगुन मेहता पंजाबी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं
  • सरगुन एक्ट्रेस होने के साथ- साथ प्रोड्यूसर भी हैं

Sargun Mehta Bollywood Debut in Cuttputlli : अक्षय कुमार की फिल्म कटपुतली को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कहानी साइको किलर पर आधारित है। फिल्म में अक्षय कुमार पुलिस वाले के रोल में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के साथ सरगुन मेहता भी पुलिस वाली के किरदार में हैं। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सरगुन मेहता किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने भले ही अपना करियर टीवी से शुरू किया था और अब पंजाबी फिल्मों की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

सरगुन मेहता ने अक्षय कुमार की फिल्म कटपुतली से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। एक्ट्रेस ने फिल्म में एसएचओ का किरदार निभाया है। एक्ट्रेस का दमदार कैरेक्टर दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। अक्षय ने भी सरगुन की एक्टिंग की तारीफ की थी।

सरगुन की एक्टिंग ने जीता फैंस का दिल
 
सरगुन की एक्टिंग की दर्शकों के साथ क्रिटिक्स ने भी जमकर तारीफ की है। ऐसे में देखना होगा कि उन्हें कटपुतली के बाद फिल्मों में कोई बड़ा ब्रेक मिलता है या नहीं। कटपुतली में अक्षय कुमार, रकुल प्रीत सिंह और सरगुन मेहता मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म आज यानी 2 सितंबर को हॉटस्टार पर रिलीज हुई है।

ये भी पढ़ें - Anupama Serial Spoiler: अनुपमा के सामने आया बेटे पारितोष का सच, पिता वनराज की तरह अपनी बीवी को धोखा देगा तोषू?
 

सरगुन ने अपने करियर की शुरुआत 12\24 करोलबाग सीरियल से किया था। लेकिन उनके काम को पहचान कलर्स टीवी के शो फुलवा से मिली थी। सरगुन ने कई टीवी शोज में काम किया है। इसके बाद एक्ट्रेस ने पंजाबी इंडस्ट्री की तरफ रुख किया। सरगुन की गिनती पंजाबी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक होती है। उन्होंने कई पंजाबी हिट फिल्मों में काम किया है। सरगुन एक्टर होने के साथ- साथ प्रोड्यूसर भी हैं। वो स्वर्ण घर और उड़ारियां की प्रोड्यूसर भी हैं। सरगुन किस्मत, तितलियां और लारे म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।